Site icon 4PILLAR.NEWS

बिग बॉस फेम प्रियंका चौधरी ने चुराए लाखों रुपए के कपड़े, डिजाइनर ने किया खुलासा

Priyanka Clothes:प्रियंका ने चुराए के कपड़े, डिजाइनर ने किया खुलासा

Priyanka Clothes:फैशन डिजाइनर इशिता ने प्रियंका चाहर चौधरी पर आरोप लगाया है। इशिता का कहना है कि प्रियंका चौधरी ने 31 लाख रुपए के कपड़े चुराए हैं।

Priyanka Clothes:प्रियंका चौधरी ने चुराए लाखों रुपए के कपड़े, डिजाइनर ने किया खुलासा

Bigg Boss 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी मुश्किल में घिरती नजर आ रही है। प्रियंका पर फैशन डिजाइनर इशिता गुप्ता ने चोरी का आरोप लगाया है। डिजाइनर का कहना है कि प्रियंका चौधरी ने उनके महंगे कपड़े चुराए हैं।

फैशन डिजाइनर इशिता गुप्ता का खुलासा

इशिता गुप्ता ने ट्विटर पर के बाद एक कई ट्वीट कर प्रियंका चौधरी पर चोरी का आरोप लगाया है। इशिता का कहना है कि प्रियंका चाहर चौधरी की पीआर टीम मानसिक विकृत है। गुप्ता का कहना है कि उन्हें परेशान किया गया। इतना ही नहीं उनके 31 लाख रुपए के कपड़े भी चुराए गए है।

बिना पूछे ही चुराकर भाग गई

फैशन डिजाइनर इशिता गुप्ता अपने ट्वीट में लिखा ,”वैसे मांग लेती तो मैं ऑटोमैटिकली दे देती। बिना पूछे ही चुराकर भाग गई। लेकिन यह पीआर के लिए अच्छा नहीं है। खुद लड़ो इससे और खुद की लड़ाई पर पीआर करो। मैं इस तरह के पीजेंट्स के लिए इंट्रेस्टेड नहीं हूं। ” इशिता ने लिखा कि प्रियंका सोशल मीडिया पर सिर्फ अच्छा बनने का ढोंग करती है। असल में दूसरों को परेशान करती है। बता दें, इशिता गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी कभी एक ही फ्लैट में एकसाथ रहा करती थीं।

Exit mobile version