Site icon 4PILLAR.NEWS

इरफ़ान खान का 53 वर्ष की उम्र में निधन

Irrfan Khan Dies: इरफ़ान खान का 53 वर्ष की उम्र में निधन

Irrfan Khan Dies: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफ़ान खान का 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। पेट में संक्रमण के कारण उनको आईसीयू में भर्ती कराया गया था। आज बुधवार के दिन उनका निधन हो गया है।

Irrfan Khan Dies: इरफ़ान खान का 53 वर्ष की उम्र में निधन

इरफ़ान खान के निधन की जानकारी मशहूर फिल्म मेकर शूजित सरकार ने अपने एक ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा ,” मेरे प्रिय मित्र इरफ़ान। आप लड़े और लड़े और लड़े। मुझे आप पर हमेशा गर्व रहेगा .. हम फिर से मिलेंगे .. सुतापा और बाबिल के प्रति संवेदना .. आपने भी लड़ाई लड़ी, सुतापा आपने इस लड़ाई में हर संभव मदद की। शांति और ओम शांति। इरफान खान को सलामी। ”

कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल

आपको बता दें ,मंगलवार के दिन इरफ़ान खान के प्रवक्ता ने बताया था कि अभिनेता को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

मां सईदा बेगम

साल 2018 में उन्होंने कैंसर की बीमारी को हराया था। तीन दिन पहले ही उनकी 95 वर्षीय मां ,सईदा बेगम का जयपुर में निधन हुआ था। अभिनेता कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से अपनी माता जी के अंतिम संस्कार में नहीं जा पाए थे।

कैंसर की बीमारी से ठीक होने के बाद उन्होंने अंग्रेजी मीडियम फिल्म के साथ बॉलीवुड में वापसी की थी। उनका जन्म 7 जनवरी 1967 को राजस्थान के जयपुर में हुआ था।

Exit mobile version