Site icon 4PILLAR.NEWS

रोड एक्सीडेंट में बाल-बाल बची मलाइका अरोड़ा

Malaika Arora Accident: रोड एक्सीडेंट में बाल-बाल बची मलाइका अरोड़ा

Malaika Arora Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा का शनिवार शाम को उस समय एक्सीडेंट हो गया जब वह एक इवेंट को कवर करने के बाद घर लौट रही थी। अभिनेत्री में माथे पर चोट आई है और उनका अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Malaika Arora Accident

शनिवार शाम को मुंबई के खालापुर टोल प्लाजा के पास मॉडल और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। एक्सीडेंट के बाद उन्हें नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के माथे पर मामूली चोटें आई हैं। उनका सीटी स्कैन किया गया। फ़िलहाल वह खतरे से बाहर हैं। उन्हें रात भर डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। महाराष्ट्र के अपोलो अस्पताल के अनुसार आज रविवार के दिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

फैशन वीक इवेंट से लौटते समय हुई यह दुर्घटना

आपको बता दें , मलाइका अरोड़ा फैशन वीक के एक इवेंट का हिस्सा थी। इस आयोजन में शिरकत करने के बाद जब वह अपनी रेंज रोवर कार से वापस लौट रही थी। यह दुर्घटना उसी समय हुई।

एफआईआर दर्ज

वहीँ मुंबई पुलिस अब इस घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने एक्सीडेंट की एक एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने मलाइका अरोड़ा की हेल्थ के बारे में बात करते हुए बताया कि अब उनकी हालत ठीक है।

पुलिस ने यह भी कहा कि अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से कोई ब्यान दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस के अनुसार यह एक्सीडेंट मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर हुआ। जहां तीन कारें आपस में भिड़ गई थी।

वीडियो

सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा की रेंज रोवर कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। जबकि एक अन्य टैक्सी कार का पिछला हिस्सा टुटा हुआ नजर आ रहा है।

बता दें , हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू के साथ ‘चल छैंया छैंया’ गाने पर डांस किया था।  दोनों सुंदरियों का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Exit mobile version