महिला का 25 ग्राम का मंगलसूत्र खा गई भैंस, ऑपरेशन के बाद निकाला

महाराष्ट्र के वाशिम जिला के सारसी गांव में भैंस द्वारा महिला ढाई तोले का मंगलसूत्र खाए जाने का मामल सामने आया है। महिला ने नहाने से पहले अपना मंगलसूत्र उतारकर एक प्लेट में रख दिया था। जिसे भैंस ने चारा समझकर निगल लिया।

महाराष्ट्र के वाशिम जिला के एक गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के सारसी गांव में एक भैंस ने महिला का 25 ग्राम सोने का मंगलसूत्र निगल लिया। जैसे ही इस बात के बारे में घर वालों को पता लगा तो उन्होंने तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सक से संपर्क किया। पशु चिकित्सक ने ऑपरेशन कर भैंस के पेट से मंगलसूत्र निकाला। मंगलसूत्र 25 ग्राम का था। जिसकी कीमत 1.50 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।

दरअसल, सारसी गांव के किसान रामहरी की पत्नी ने अपना मंगलसूत्र उतारकर एक प्लेट में रख दिया था। इसके बाद वह बाथरूम में नहाने चली गई। नहाने के बाद महिला अपना मंगलसूत्र पहनना भूल गई और घर के दूसरे कामों में लग गई। महिला को करीब दो घंटे बाद इस बात का अहसास हुआ कि उसके गले से मंगलसूत्र गायब है। महिला ने पुरे घर की तलाशी ली, उसे कहीं भी मंगलसूत्र नहीं मिला। उसने मंगलसूत्र के गायब होने की बात अपने घर वालों को बताई। घर वालों ने चोरी की आशंका जताई।

भैंस निगल गई मंगलसूत्र

हालांकि, बाद महिला को याद आया कि उसने अपना गहना उतारकर एक प्लेट में रखा था। वहीं, पास में दूध देने वाली भैंस बंधी हुई थी। महिला ने सोचा कि शायद मंगलसूत्र भैंस ने निगल लिया है। महिला के पति रामहरी ने ये बात पशु चिकित्सक बालासाहेब कोड़ाने को फोन पर बताई। इसके बाद डॉक्टर ने भैंस को वाशिम लाने के लिए कहा।

ऑपरेशन के बाद निकाला मंगलसूत्र

किसान रामहरी अपनी भैंस को वाशिम लेकर पहुंचा। डॉक्टर ने भैंस के पेट को मेटल डिटेक्टर से चेक किया। तभी जाकर पता चला कि भैंस के पेट में मंगलसूत्र है। भैंस का ऑपरेशन किया गया और मंगलसूत्र को बाहर निकाला गया। ऑपरेशन करीब ढाई घंटे चला। जिसके बाद ढाई तोले सोने का मंगलसुत्र बाहर निकाला गया।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8985 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री