
Shrikant Tyagi: उत्तरप्रदेश के नोएडा के सेक्टर 93 में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में एक महिला से बदसलूकी करने वाले बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी के घर पर बुलडोजर चला।
श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो वायरल हुआ था , जिसमें वह एक महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए नजर आया था। फ़िलहाल त्यागी फरार चल रहा है।
Shrikant Tyagi त्यागी के घर पर चला बुलडोजर
नोएडा स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में एक महिला से अभद्रता के मामले के मुख्य आरोपी श्रीकांत त्यागी के नोएडा पुलिस नई गैंगस्टर एक्ट लगा दिया है। आज सोमवार सुबह नोएडा अथॉरिटी के अधिकारीयों ने श्रीकांत त्यागी के आवास में हुए अवैध निर्माण का जायजा लेकर कारवाई शुरू कर दी है। त्यागी के आवास पर पहुंची टीम अब उसके साधारण एरिया और पार्किंग एरिया में किए गए अवैध निर्माण को गिराने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल का रही है।
टीवी पत्रकार अमन चोपड़ा का अरेस्ट वारंट लेकर नोएडा पहुंची राजस्थान पुलिस खाली हाथ लौटी
इससे पहले आज सुबह महिला से अभद्रता के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में फेज 2 थाना के प्रभारी सुजीत उपाधाय को निलंबित कर दिया गया है। इस बात की जानकारी नोएडा पुलिस आयुक्त अलोक सिंह ने दी है।
देखें , वीडियो
नोएडा पुलिस ने उन सात लोगों को भी अरेस्ट कर लिया है जो ओमेक्स सोसाइटी में घुसकर गुंडागर्दी कर रहे थे। वे महिला को धमाकने के लिए आए थे। फ़िलहाल मामले का मुख्य आरोपी श्रीकांत त्यागी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
- पीवी सिंधु ने बैडमिंटन महिला एकल के फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को हराकर गोल्ड मेडल जीता
- WhatsApp पर आए एक मैसेज पर क्लिक करते ही महिला के बैंक अकाउंट से उड़ गए 21 लाख रुपए
- महिला ने मनचले युवक की आशिकी का उतारा भूत, छेड़खानी करने पर चप्पल से की पिटाई
- रामायण फेम अरुण गोविल को आज भी भगवान मानते है लोग, एयरपोर्ट पर महिला ने पैर छू कर किया प्रणाम