केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं और बाहरवीं कक्षा की बची हुए परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई तक लेगा। ये जानकारी मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा दी गई है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं और बाहरवीं कक्षा की बची हुए परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई तक लेगा। ये जानकारी मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा दी गई है।

सीबीएसई बोर्ड दसवीं और 12वीं की पेंडिंग परीक्षाएं एक से 15 जुलाई 2020 तक ली जाएंगी। इन परिक्षाओं का परिणाम अगस्त महीने में आएगा।

जानकारी के अनुसार CBSE बोर्ड 12वीं कक्षा के पेंडिंग 29 विषयों की परीक्षाएं जुलाई के पहले दो हफ्तों में आयोजित करेगा।

दिल्ली में हुए दंगों की वजह से प्रभावित हुई 12वीं क्लास के जिन विषयों की परीक्षाएं पूर्वी दिल्ली में आयोजित की जाएंगी उनकी जानकारी इस प्रकार है। अंग्रेजी इलेक्टिव एन ,अंग्रेजी सी ,इंग्लिश कोर ,गणित ,वाणिज्य ,बायोलॉजी ,राजनीती विज्ञान, इतिहास, फिजिक्स ,एकाउंट्स और रसायन हैं।

वहीँ देश के बाकी हिस्सों में कक्षा 12 के विषयों का ब्यौरा इस प्रकार है। बिजनेस स्टडी ,भूगोल ,हिंदी ,गृह विज्ञान ,सोशियोलॉजी ,कंप्यूटर साइंस विषय हैं।

दसवीं कक्षा के लिए आयोजित की जाने वाली पेंडिंग परीक्षाओं का ब्यौरा इस प्रकार है। हिंदी कोर्स ए ,बी ,इंग्लिश कम्युनिकेशन ,इंग्लिश भाषा ,साइंस और सोशल साइंस विषय हैं।

वहीँ कोरोना वायरस की वजह से शैक्षणिक सत्र में हुई देरी के कारण छात्रों और अभिभावकों ने पाठ्यक्रम कम करने का अनुरोध किया था। जिसको मद्देनजर रखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा था कि सीबीएसई नए शैक्षणिक सत्र के लिए समय के नुकसान का आंकलन करेगा। पाठ्यक्रम कम करने का सुझाव देगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

India Pakistan War: खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंता न करें- भारत सरकार IPL 2025 Suspended: BCCI ने जारी किया स्टेटमेंट Amitabh Bachchan ने विक्की कौशल और कटरीना को दी शादी की बधाई Naxal Attack: जानिए कौन है छत्तीसगढ़ नक्सल हमले का मास्टरमाइंड हिड़मा Bajrang Punia बने विश्व के नंबर वन पहलवान Elon Twitter: एलन मस्क ट्विटर में करेंगे कई बड़े बदलाव India Pakistan Tension: PSL छोड़ स्वदेश लौटना चाहते है विदेशी खिलाड़ी