Site icon 4PILLAR.NEWS

CBSE बोर्ड जुलाई में कंडक्ट करेगा दसवीं और 12वीं की पेंडिंग परीक्षाएं

CBSE 12th: बोर्ड जुलाई में कंडक्ट करेगा दसवीं और 12वीं की पेंडिंग परीक्षाएं

CBSE 12th: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं और बाहरवीं कक्षा की बची हुए परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई तक लेगा। ये जानकारी मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा दी गई है।

CBSE बोर्ड जुलाई में कंडक्ट करेगा दसवीं और 12वीं की पेंडिंग परीक्षाएं

सीबीएसई बोर्ड दसवीं और 12वीं की पेंडिंग परीक्षाएं एक से 15 जुलाई 2020 तक ली जाएंगी। इन परिक्षाओं का परिणाम अगस्त महीने में आएगा।

CBSE 12th परीक्षाएं

जानकारी के अनुसार CBSE बोर्ड 12वीं कक्षा के पेंडिंग 29 विषयों की परीक्षाएं जुलाई के पहले दो हफ्तों में आयोजित करेगा।

दिल्ली में हुए दंगों की वजह से प्रभावित हुई 12वीं क्लास के जिन विषयों की परीक्षाएं पूर्वी दिल्ली में आयोजित की जाएंगी उनकी जानकारी इस प्रकार है। अंग्रेजी इलेक्टिव एन ,अंग्रेजी सी ,इंग्लिश कोर ,गणित ,वाणिज्य ,बायोलॉजी ,राजनीती विज्ञान, इतिहास, फिजिक्स ,एकाउंट्स और रसायन हैं।

वहीँ देश के बाकी हिस्सों में कक्षा 12 के विषयों का ब्यौरा इस प्रकार है। बिजनेस स्टडी ,भूगोल ,हिंदी ,गृह विज्ञान ,सोशियोलॉजी ,कंप्यूटर साइंस विषय हैं।

दसवीं कक्षा के लिए आयोजित की जाने वाली पेंडिंग परीक्षाओं का ब्यौरा इस प्रकार है। हिंदी कोर्स ए ,बी ,इंग्लिश कम्युनिकेशन ,इंग्लिश भाषा ,साइंस और सोशल साइंस विषय हैं।

वहीँ कोरोना वायरस की वजह से शैक्षणिक सत्र में हुई देरी के कारण छात्रों और अभिभावकों ने पाठ्यक्रम कम करने का अनुरोध किया था। जिसको मद्देनजर रखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा था कि सीबीएसई नए शैक्षणिक सत्र के लिए समय के नुकसान का आंकलन करेगा। पाठ्यक्रम कम करने का सुझाव देगा।

Exit mobile version