सेलिना जेटली ने भारत में 59 ऐप बैन पर चीनी ग्लोबल टाइम्स के संपादक को दिया करारा जवाब

भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद केंद्र सरकार ने चीन को करारा जवाब देते हुए उसकी 59 ऐप्स बैन कर दिया। जिसके बाद चीनी ग्लोबल टाइम्स के संपादक ने भारत का मजाक उड़ाने की कोशिश की। जिसका जवाब एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने बड़े ही शानदार तरीके से दिया है।

गलवान घाटी विवाद के बाद ऐप बैन का फैसला

इसी माह ,लद्दाख की गलवान घाटी में LAC विवाद को लेकर भारतीय सेना और चीन की PLA आर्मी के बीच झड़प हुई। जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए। अब केंद्र सरकार ने सोमवार के दिन भारत में चीन निर्मित Tik Tok ,UC Browser और Helo जैसी 59 ऐप्स पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। पीएम मोदी के इस फैसले का सोशल मीडिया पर बहुत स्वागत हुआ। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सितारों तक ने भारत चीनी के बैन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले की सराहना की।

ग्लोबल टाइम्स एडिटर-इन-चीफ हु शिजीन

अब चीनी मीडिया के ग्लोबल टाइम्स एडिटर-इन-चीफ हु शिजीन (Hu Xijin) ने भारत सरकार द्वारा चाइनीज ऐप्स के बैन पर मजाक उड़ाने की कोशिश की। जिसका करारा जवाब पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली ने बड़े ही कूल अंदाज में दिया है।

हु शिजीन का ट्वीट

दरअसल, ग्लोबल टाइम्स के संपादक ने ट्विटर पर लिखा ,” खैर, भले ही चीनी लोग भारतीय उत्पादों का बहिष्कार करना चाहते हों, लेकिन वे वास्तव में कई भारतीय सामान नहीं खोज सकते। भारतीय दोस्तों, आपको कुछ ऐसी चीजें चाहिए जो राष्ट्रवाद से ज्यादा महत्वपूर्ण हों। ” हु शिजीन के इस ट्वीट का जवाब एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने ऐसे अंदाज में दिया कि संपादक के साथ-साथ पुरे चीन की बोलती बंद हो गई।

पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली का चीन को करारा जवाब

सेलिना जेटली ने हु शिजीन के ट्वीट के जवाब में लिखा ,” सर, आपने हमें दोस्त कहा ? एक दोस्त दूसरे दोस्त को नहीं मारता। आपके और हमारे देशभक्ति के शब्द में फर्क है। हम अपने देश के लिए जान देने के लिए तैयार हैं और तुम सिर्फ मारने के लिए। हमने वैश्वीकरण को चुना है। आपने युद्ध को चुना और अब हमारे प्रत्येक शहीद जवान की कीमत आपको अरबों में चुकानी पड़ेगी। हमेशा शांति। ”

पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली

पूर्व मिस इंडिया ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा ,” एक और बात सर, कृपया ध्यान दें, यह आपको एक थकाऊ ‘बहिष्कार दुविधा’ का कारण बना देगा। इसलिए मैं आपको याद दिला दूं कि आप एक बहुत महत्वपूर्ण भारतीय उत्पाद / निर्यात को भूल रहे हैं, कुछ ऐसा जो सदियों से आपकी संस्कृति को आकार दे रहा है। जिसे बुद्धिज्म कहा जाता है। (अब आपको विचार करने में कुछ समय लग सकता है। ) इस तरह सेलिना जेटली ने चीनी पत्रकार को करारा जवाब दिया। पूर्व मिस इंडिया के इन ट्वीट की खूब प्रशंसा हो रही है। लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9075 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

जीवन में आपको सफलता के करीब ले जाएंगे जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन
जीवन में आपको सफलता के करीब ले जाएंगे जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन