CJI Sanjiv Khanna: जस्टिस संजीव खन्ना ने भारत के 51 मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद की शपथ दिलाई।
CJI डीवाई चंद्रचूड़ रिटायर हुए
भारत के प्रधान न्यायधीश CJI डीवाई चंद्रचूड़ 10 नवंबर को पद से रिटायर हो चुके हैं। जस्टिस चंद्रचूड़ ने अपने दो साल से भी अधिक के कार्यकाल में कई अहम फैसले सुनाए। जिनमें इलेक्टोरल बॉन्ड, राम मंदिर जन्मभूमि विवाद, आर्टिकल 370 को सही ठहराना और राफेल डील मामले पर फैसला सुनाने से लेकर कई अन्य फैसले शामिल रहे है। अब उनकी जगह जस्टिस संजीव खन्ना ने पद की शपथ ली है।
CJI Sanjiv Khanna ने सुप्रीम कोर्ट के 51वे चीफ जस्टिव रूप में पद की शपथ ली है। उनसे पहले इस पद पर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ थे। जस्टिस चंद्रचूड़ के सेवानिवृत्त होने के बाद अब जस्टिस खन्ना भारत के प्रधान न्यायाधीश हैं। जस्टिस चंद्रचूढ़ ने दो साल से भी अधिक के समय तक चीफ जस्टिस का पद संभाला। जबकि संजीव खन्ना केवल अगले छह महीने तक ही इस पद पर रहेंगे।
CJI Sanjiv Khanna के नाम की सिफारिश
इससे पहले पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने जस्टिस चंद्रचूड़ से अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश मांगी थी। प्रधान न्यायधीश चंद्रचूड़ ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस संजीव खन्ना का नाम सुझाया था। अब लोगों के मन में सवाल ये उठता है कि जस्टिस चंद्रचूड़ दो वर्ष तक सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश के पद पर रहे जबकि संजीव खन्ना केवल 6 महीने ही क्यों रहेंगे? उनका कार्यकाल दो वर्ष था तो संजीव खन्ना का कार्यकाल केवल छह महीने ही क्यों रहेगा ?
ये भी पढ़ें, दिल्ली हाई कोर्ट ने आपत्तिजनक वीडियो मामले में जज और महिला स्टेनोग्राफर को किया निलंबित
संविधान के अनुच्छेद 124 के तहत सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश का चयन सर्वोच्च अदालत के जजों के बीच से ही होता है। चीफ जस्टिस को राष्ट्रपति द्वारा पद की शपथ दिलाई जाती है। हालांकि, सीजेआई के चयन में सरकार का सीधा रोल नहीं होता है। चयन की प्रक्रिया न्यायपालिका की स्वायतता पर निर्भर करती है।
CJI के चयन की शर्तें और नियम
65 वर्ष से कम उम्र वाले सुप्रीम कोर्ट के जज को ही मुख्य न्यायधीश के रूप में चुना जाता है। चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया का कार्यकाल 65 वर्ष की उम्र तक ही होता है। चयन प्रक्रिया के ज्ञापन के अनुसार, भारत के मुख्य न्यायधीश के पद पर SC के वरिष्ठ जज को चयनित किया जाता है। चीफ जस्टिस के लिए 65 साल से कम उम्र और रिटायर होने की उम्र 65 वर्ष है। इस लिए CJI के कार्यकाल की अवधि इस बात पर निर्भर करती है कि उनके पद ग्रहण करने की उम्र क्या है और वे कब रिटायर होंगे।
CJI Sanjiv Khanna कौन हैं ?
14 मई 1960 को जन्में जस्टिस संजीव खन्ना दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की। 1983 में उन्होंने दिल्ली बार काउंसिल में अपना पंजीकरण कराया। संजीव खन्ना दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकालत कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में वकालत की। अब वह भारत के प्रधान न्यायधीश के पद पर हैं, जिसपर वे केवल छह महीने तक रहेंगे। उसके बाद रिटायर हो जाएंगे।

