सचिन तेंदुलकर के 47वे जन्मदिन पर क्रिकेट के दिग्गजों से लेकर फैंस तक ने ऐसे दी बधाई
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 24 अप्रैल 1973 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। सचिन तेंदुलकर अकेले ऐसे खिलाडी हैं ,जिनके कई रिकॉर्ड तोडना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है।
सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन
अपने जन्मदिन के अवसर पर सचिन तेंदुलकर ने अपनी मां का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत की। मां की फोटो शेयर करते हुए सचिन तेंदुलकर ने लिखा ,” मां से आशीर्वाद लेकर अपना दिन शुरू किया। एक फोटो साझा कर रहा हूं ,जो उन्होंने मुझे उपहार में दी है। बिलकुल अनमोल। ” सचिन ने ये फोटो अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा की है।
कोरोना वायरस महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण मास्टर ब्लास्टरर अपना बर्थडे घर पर ही सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर क्रिकेट के दिग्गजों से लेकर फैंस तक उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं।
उनके बर्थडे के नाम पर चलाया गया सोशल मीडिया कैंपेन #HappyBirthDaySachin और #HappyBirthDaySachinTendulkar टॉप ट्रेंड कर रहा है।
सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व और वर्तमान खिलाड़ी शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके अलावा उनके करोड़ों फैंस भी उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं।
देखें ट्वीट
हनी सिंह का ट्वीट
पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह ने ट्विटर पर सचिन को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा ,”मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं ”
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने लिखा ,” बेहद संयमित व्यक्तित्व वाले ,आपके जैसा दूसरा कोई हो नहीं सकता। जन्मदिन की शुभकामनाएं। ” ये भी पढ़ें : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी करते हैं लोगों के दिलों पर राज
अजिंक्य रहाणे ने दी बधाई
क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए लिखा ,” अपने आखिरी टेस्ट मैच के उस समय को याद करें ,जब आप प्रोत्साहन के शब्द साझा करने के लिए मेरे पास गए थे। वो पल आपका था लेकिन अपने फिर भी मेरे बारे में सोचा। मैं उस पल को आज भी संजोता हूं। सबसे अच्छा जन्मदिन। सचिन पाजी। ”
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सचिन को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा ,” उस शख्स को जन्मदिन की बधाई, जिसके क्रिकेट के प्रति जुनून ने बहुतों को प्रेरित किया। आपको पाजी के आगे एक अद्भुत वर्ष की शुभकामनाएं। ”
इसके अलावा सचिन तेंदुलकर के करोड़ों फैंस ने उनके जन्मदिन पर बधाइयां दी। सोशल मीडिया पर सचिन के बर्थडे पर फैंस उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं।