बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में आती रहती हैं। अब केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया है । राहुल ने अथिया शेट्टी को बर्थडे विश कर अपने प्यार का इजहार किया है ।
क्रिकेट और बॉलीवुड दोनों में गहरा नाता रहा है। दोनों ही क्षेत्र में जहां शोहरत और पैसा है वही क्रिकेट और बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज के रिलेशनशिप की खबरें भी आती रहती हैं। हालांकि कुछ खबरें सही होती हैं और कुछ अफवाहें भी होती हैं। हाल ही में क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के रिश्ते को लेकर चल रही खबरों पर आधिकारिक मुहर लग गई है ।
क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी के रिलेशनशिप की खबरें काफी समय से मीडिया में आती रहती थी। कई बार दोनों को एक साथ देखा गया लेकिन कभी दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर जाहिर नहीं किया। अब केएल राहुल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अथिया शेट्टी के साथ तस्वीरें शेयर कर अपने प्यार का इजहार कर दिया है।
शुक्रवार के दिन 5 नवंबर को सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी का जन्मदिन था और वह इसी दिन दुबई में मौजूद थी। अथिया शेट्टी के जन्मदिन के समय भारत और स्कॉटलैंड का t20 वर्ल्ड कप मैच था। अथिया पूरे मैच के दौरान दुबई स्टेडियम में मौजूद थी और भारतीय टीम के साथ केएल राहुल को चीयर कर रही थी। केएल राहुल ने मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा और उसके बाद दोनों ने मिलकर अथिया शेट्टी का बर्थडे सेलिब्रेट किया। बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों को राहुल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
केएल राहुल ने अथिया शेट्टी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। राहुल ने अथिया को बर्थडे विश करते हुए कैप्शन में लिखा,” हैप्पी बर्थडे माय लव अथिया शेट्टी।” अथिया शेट्टी और केएल राहुल की इस तस्वीर पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज खूब कमेंट कर रहे हैं। क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, सानिया मिर्जा, श्यामी खेर, अहान शेट्टी जैसे कई सेलिब्रिटी ने इस पोस्ट पर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
ये भी पढ़ें,क्रिकेटर केएल राहुल के साथ आथिया शेट्टी फोन बूथ में आई नजर,फोटो खूब हो रही है वायरल
केएल राहुल की इस पोस्ट पर खुद अथिया शेट्टी ने भी रिप्लाई में वाइटहट और ग्लोबल वर्ल्ड की इमोजी के साथ कमेंट किया है। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भीदिल की इमोजी के साथ कमेंट किया। फैंस भी क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी की इस पोस्ट पर है खूब कमेंट कर रहे हैं।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More