दीपिका पादुकोण ने फनी वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, पति रणवीर ने दिया साथ

दीपिका पादुकोण ने फनी वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, पति रणवीर ने दिया साथ

Deepika Padukone and Ranveer Singh video: करण जोहर के ‘कॉफी विद करण’ शो में आने के बाद दीपिका पादुकोण को काफी ट्रोल किया गया। इसी बीच छपाक एक्ट्रेस ने एक फनी वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और पति रणवीर सिंह हाल ही में करण जोहर के शो कॉफी विद करण में नजर आए थे। शो के एपिसोड में पद्मावत एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर खुलासे किए। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। अब दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फनी वीडियो शेयर कर ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया फनी वीडियो

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा,’  जस्ट लुकिंग लाइक अ वाओ। ” दीपिका के इस वीडियो पर टिप्पणियों की बाढ़ आ गई।खुद दीपिका के पति रणवीर सिंह ने इस पोस्ट पर हंसने की की इमोजी शेयर करते हुए कमेंट किया है। रणवीर सिंह के अलावा कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा,” दिस वाज एपिक, जस्ट अ वाओ। ” एक अन्य ने लिखा,’ ऑलवेज अ वाओ। ” इस तरह और भी कई यूजर इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।

क्यों हुई ट्रोल ?

बता दें, फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जोहर के कॉफी विद करण शो में दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ अपने ओपन रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बातें की। दीपिका ने कहा कि शुरुआत में वह रणवीर के साथ रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा सीरियस नहीं थी। कहा-उस समय मैं एक बुरे रिश्ते से बाहर आई थी। उस समय मेरा सिर्फ फन करने का मन था।

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

दीपिका पादुकोण की यही बात कुछ लोगों को पसंद नहीं आई और एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का पति पत्नी का रिश्ता नकली लगा और ट्रोलिंग शुरू कर दी।

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *