Politics

Ayodhya में दीपोत्सव, दीयों से तेल लुटते नजर आए बच्चे, अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर कहा-दिव्यता के बीच दरिद्रता

Ayodhya में दिवाली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें रिकॉर्ड 22 लाख से अधिक मिट्टी के दीये जलाए गए। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक वीडियो साझा कर कहा-दिव्यता के बीच दरिद्रता।

दिवाली की पूर्व संध्या यानि छोटी दिवाली के दिन अयोध्या में श्रीराम की पैड़ी पर एक साथ 22 लाख से अधिक दीये जलाए गए। एक ही समय में 51 घाटों पर 22.23 लाख मिट्टी के दीपक जलाए गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये एक रिकॉर्ड माना जा रहा है।

Ayodhya में दीपोत्सव समारोह

साल 2017 में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में दीपोत्सव समारोह की शुरुआत की थी। जहां पहली बार 51,000  दीपक जलाए गए थे। उसके बाद 2019 में 4.10 दीपक जलाए गए थे। साल 2020 में 6 लाख से अधिक और 2021 में 9 लाख से अधिक दीपक जलाए गए। 2022 में राम की पैड़ी के घाटों पर 17 लाख दीये जलाए गए। हालांकि, गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 15.76 लाख दीये ही दर्ज किए गए। जबकि इस बार यानि 2023 में 22.23 लाख मिट्टी के दीपक जलाए गए।

अखिलेश यादव का ट्वीट

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने दीपोत्सव महोत्सव का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा,” दिव्यता के बीच दरिद्रता … जहां गरीबी दीयों से तेल ले जाने के लिए मजबूर करे,  जहां उत्सव का प्रकाश धुंधला हो जाता है। हमारी तो यही कामना है कि एक ऐसा पर्व भी आये, जिसमें सिर्फ घाट नहीं, हर गरीब का घर भी जगमगाए। ”  अखिलेश यादव द्वारा शेयर किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता कि अयोध्या में दिवाली की पूर्व संध्या दीपोत्सव के बाद बच्चे और महिलाएं दीयों से तेल बटोर रहे हैं।

Miss Universe India Rhea Singha अयोध्या रामलीला में निभाएंगी माता सीता का रोल, वीडियो

वहीं, मूकनायक द्वारा शेयर किए  गए एक वीडियो में कुछ महिलाएं कह रही हैं कि इस तेल से वे खाना पकाएंगी, खुद को लगाएंगी और बच्चों को भी लगाएंगी। एक महिला ने बताया कि वह मजदूरी करती है और इस तेल से घर का खाना बनाएगी।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *