
Arvind Kejriwal Video: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने चीन के खिलाफ दो तरह के युद्ध लड़ने की बात कही। उन्होंने वीडियो में चीन से आए कोरोना वायरस का जिक्र किया।
Arvind Kejriwal Video
देश में कोरोना वायरस महामारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।भारत में अब तक इस वायरस के कारण 13699 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीँ चीन में पैदा हुए COVID-19 के कारण महाराष्ट्र राज्य में सबसे ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा -हम चीन के खिलाफ दो युद्ध लड़ रहे हैं
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब तक महाराष्ट्र में 6170 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 2175 हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल संख्या 59746 है। जिनमें से 24558 एक्टिव केस हैं।
ये भी पढ़ें : निर्भया के दोषियों को 7 साल बाद हुई फांसी,सिस्टम की ख़ामियों को मिलकर दूर करेंगे:अरविंद केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने कहा ,” आज हम चीन के खिलाफ दो युद्ध लड़ रहे हैं-भारत चीन बॉर्डर पर और चीन से आए हुए वायरस के खिलाफ। हमारे 20 जवान पीछे नहीं हटे। हम भी पीछे नहीं हटेंगे और दोनों युद्ध जीतेंगे। ”
- ये भी पढ़ें :दिल्ली में 18 वर्ष से अधिक उम्र वालो को लगेगी मुफ्त वैक्सीन, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्माताओं से की ये अपील
- शाहीन बाग़ प्रदर्शन को लेकर योगी आदित्यनाथ ने साधा अरविंद केजरीवाल पर निशाना
- LG साहिब रोज मुझे जितना डांटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी नहीं डांटती : अरविंद केजरीवाल
- तीसरी लहर से पहले ही बच्चों को अपना शिकार बना रहा कोरोना, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सिंगापुर से आए नए वेरिएंट को बच्चों के लिए बताया ख़तरनाक़
- मिलेनिया ट्रंप के सरकारी स्कूल दौरे में नहीं शामिल होंगे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया