मैंने अपने लिए जहाज नहीं खरीदा, बहनों की मुफ्त बस यात्रा की है: अरविंद केजरीवाल

शिक्षा,स्वास्थ्य ,फ़रिश्ते,होम डिलीवरी ,बिजली और पानी जैसी आम आदमी की मूलभूत सुविधाओं को देने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस भाईदूज के अवसर पर दिल्ली की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी। दिल्ली देश का पहला ऐसा राज्य है ,जहां इस तरह की योजनाए लागु की गई।

Table of Contents

सरकारी स्कूलों में सुधार किया।

दिल्ली में ऑड-इवन लागू कर प्रदूषण पर नियंत्रण करने का प्रयास किया।

200 यूनिट तक मुफ्त बिजली।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रिठाला विधान सभा में पीडब्ल्यूडी विभाग से जुड़े कई निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया।इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि राजधानी में अब नै सड़कों के निर्माण के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल होगा। जिसके तहत पुरानी सड़कों को तोड़कर नई सड़कों का निर्माण होगा। तोड़ी जाने वाली पुरानी सड़क से निकलने वाले मैटेरियल का इस्तेमाल नई सड़क के निर्माण में होगा। जिससे निर्माण लागत में 30 प्रतिशत तक फायदा होगा। सीएम केजरीवाल ने यह घोषणा रोहिणी के 5,6,11,16 और 17 सेक्टर के अंतर्गत आने वाली 9,13,24 और 30 मीटर सड़कों के निर्माण कार्य के शुभारंभ पर की। केजरीवाल ने कहा, यह तकनीक पहले भी थी लेकिन भ्रष्टाचार के चलते इसका इस्तेमाल नहीं हो रहा था। इस तकनीक के कारण सड़क निर्माण के कारण लोगों के घर नीचे और सड़क ऊपर होने से भी छुटकारा मिलेगा।

 


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस कार्यक्रम में अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए हाल ही में शुरू की गई दिल्ली में महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा,” हमने दिल्ली में महिलाओं के लिए बस का सफर मुफ्त कर दिया है। दिल्ली की महिलाएं अब खुश हैं।दुनिया में किसी ने ऐसा सोचा भी नहीं होगा। विपक्षी दलों ने खूब हंगामा किया। लोग पूछते हैं कि पैसा कहाँ से आता है ? एक राज्य के मुख्यमंत्री ने अपने लिए 191 करोड़ रुपए का जहाज खरीदा। मैंने अपने लिए जहाज नहीं खरीदा ,मैंने अपनी बहनों के लिए मुफ्त यात्रा की है। ” सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं को दी बड़ी सौगात

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8972 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “मैंने अपने लिए जहाज नहीं खरीदा, बहनों की मुफ्त बस यात्रा की है: अरविंद केजरीवाल

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री