Delhi Police Help: बृजभूषण सिंह मामले में पुलिस ने मांगी तीन देशों से मदद

Delhi Police Help: दिल्ली पुलिस ने Kazakhstan, Mongolia और Indonesia से WFI प्रमुख Brij Bhushan Sharan Singh मामले में मदद मांगी है। दिल्ली पुलिस ने इन देशों को नोटिस भेजकर सीसीटीवी फुटेज और फोटोज मांगी हैं।

Delhi Police Help: बृजभूषण सिंह मामले में पुलिस ने मांगी तीन देशों से मदद

महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के  आरोप लगाए हैं। अब दिल्ली पुलिस इस केस की जांच कर रही है। इसी मामले में दिल्ली पुलिस ने कजाकिस्तान, मंगोलिया और इंडोनिशया देशों को नोटिस भेज कर सीसीटीवी फुटेज और फोटोज मांगी हैं। पुलिस इन देशों से सबूत जुटा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने तीनों देशों के रेसलिंग फेडरेशन को नोटिस भेजा है। जिसमें सीसीटीवी फुटेज और तस्वीरें देने के लिए कहा गया है। दरअसल, सात महिला पहलवानों ने इन देशों में आयोजन के दौरान भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। बात, 2016,2018 और 2022 में हुए आयोजनों की है।

भारतीय कुश्ती महासंघ चुनाव

दूसरी तरफ भारतीय कुश्ती महासंघ में चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कुश्ती संघ ने सोमवार को यह जानकारी दी है कि 4 जुलाई  को चुनाव होंगे। कुश्ती महासंघ में चुनाव के लिए हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश महेश मित्तल को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। इस चुनाव में खास बात यह है कि  बृजभूषण शरण सिंह चुनाव नहीं लड़ सकते। क्योंकि वे पहले ही तीन बार अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। ऐसे में नियमों के तहत वे कुश्ती संघ के किसी पद पर चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।

होगा बड़ा आंदोलन ?

हाल ही में कुछ पहलवान गृहमंत्री अमित शाह से मिले थे। गृहमंत्री ने उनको इंसाफ के लिए विश्वास दिलाया था। इसके बाद पहलवानों ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की थी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को भरोसा दिलाया था कि 15 जून तक सिंह के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा। इसके बाद पहलवानों ने धरना प्रदर्शन 15 जून तक के लिए स्थगित कर दिया था। इसी मामले में पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा है कि अगर सरकार द्व्रारा दी गई समयसीमा तक बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कारवाही नहीं होती है तो 16-17 जून से बड़ा धरना दिया जाएगा।

Published on: Jun 13, 2023 at 11:09

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *