Karisma Kapoor: एक्स हस्बैंड संजय कपूर के साथ डिनर करने पहुंची करिश्मा कपूर, देखिए वीडियो  

Karisma Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को हाल ही में अपने एक्स हस्बैंड संजय कपूर के साथ स्पॉट किया गया है। इस दौरान का उनका एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड करिश्मा कपूर  (Karisma Kapoor) 90s के दशक की सफल अभिनेत्रियों में से एक है। करिश्मा भले ही अब बड़े पर्दे से दूर हो लेकिन वे अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती है। हाल ही में उन्हें अपने एक्स हस्बैंड संजय कपूर के साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल  हो रहा है।

एक्स हस्बैंड के साथ डिनर करने निकली करिश्मा कपूर

दरअसल हाल ही में पैपराजी वायरल भयनी ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो करिश्मा कपूर को उनके एक्स हस्बैंड संजय कपूर के साथ एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज भी दिए और इसके बाद दोनों अलग-अलग गाड़ियों में बैठकर वहां से निकल गए।

करिश्मा कपूर के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर खूब प्रतिक्रिया दे रहे है। जहां कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर  दिया तो वहीं कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘ये अच्छा ट्रेंड है, शादी करो, पति बनाओ, डिवोर्स दो और फिर दोस्त बन जाओ।’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘बच्चों को पालने के लिए डिवोर्स के बाद भी आपसी समझ जरुरी है। क्योंकि दो लोगों के झगड़ों में मासूम बच्चों की क्या गलती।’

2016 में हुआ था करिश्मा कपूर का तलाक

करिश्मा कपूर ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी की थी, लेकिन साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया था। बता दे कि करिश्मा ने अपने पति पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न सहित कंई गंभीर आरोप लगाए थे।

यह भी पढ़े: 6 साल के हुए करीना कपूर के बेटे तैमूर, बुआ सोहा और मासी करिश्मा कपूर सहित इन सेलेब्स ने दी स्टारकिड को बधाई 

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9004 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “Karisma Kapoor: एक्स हस्बैंड संजय कपूर के साथ डिनर करने पहुंची करिश्मा कपूर, देखिए वीडियो  

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री