Guru Purnima: तिथि, महत्त्व और पूजा विधि की विस्तृत जानकारी

Guru Purnima का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। गुरु पूर्णिमा को महर्षि वेदव्यास के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं तिथि, महत्व और पूजा विधि के बारे में विस्तृत जानकारी

Guru Purnima 2025 कब है ?

हिंदू पंचांग के अनुसार गुरुपूर्णिमा आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) 10 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी। यह तिथि हर साल चंद्र कैलेंडर के आधार पर बदलती रहती है। इस दिन को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। क्योंकि इस दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था।

गुरु पूर्णिमा का महत्व

Guru Purnima  का हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म में विशेष महत्व है। यह दिन गुरु के प्रति शिष्य की कृतज्ञता, सम्मान और समर्पण का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में गुरु को ईश्वर के रूप में माना जाता है। गुरु ज्ञान,शिक्षा और आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त करते हैं।

महर्षि वेद व्यास का सम्मान

Guru Purnima को महर्षि वेदव्यास के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। वे वेदों के संकलनकर्ता, महाभारत और पुराणों के रचियता हैं। उन्हें प्रथम गुरु के रूप में पूजा जाता है। वहीँ बौद्ध धर्म में इस दिन भगवान बुद्ध के प्रथम उपदेश की स्मृति के रूप में मनाया जाता है। भगवान् बुद्ध ने इस दिन सारनाथ में पांच शिष्यों को धर्मचक्र परिवर्तन का उपदेश दिया था।

गुरु पूर्णिमा की पूजा विधि

Guru Purnima के दिन विशेष पूजा अर्चना और अनुष्ठान किए जाते हैं।

  • प्रातः काल की तैयारी: सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • घर में पूजा स्थल को गंगाजल से साफ करें।
  • एक चौकी पर वस्त्र बिछाकर उस पर गुरु की प्रतिमा को रखें।
  • गुरु की मूर्ति के सामने दीपक और अगरबत्ती जलाएं।
  • फूल, माला, चंदन, अक्षत और प्रसाद अर्पित करें।
  • ॐ गुरुवे नमः का उच्चारण करें।

यदि संभव हो तो अपने आध्यात्मिक या शैक्षिक गुरु के पास जाएं। उन्हें पुस्तक, फल, फूल, मिठाई आदि का उपहार देकर आशीर्वाद लें। इस दिन दान पुण्य का विशेष महत्व है। गरीबों को खाना खिलाएं। उन्हें वस्त्र दान करें। यदि संभव हो तो धन का दान भी कर सकते हैं।

भगवान शिव और सप्तऋषि

Guru Purnima के दिन भगवान शिव ने सप्तऋषियों को योग और ज्ञान का उपदेश दिया था।

Saira Banu : गुरु पूर्णिमा पर सायरा बानो को याद आए पुराने दिन, दिलीप कुमार संग थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर लिखी ये बात 

Guru Purnima हमें सिखाती है कि जीवन में सही मार्गदर्शन और ज्ञान ही सफलता की कुंजी हैं। हमे अपने गुरुओं का आदर करना चाहिए।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top