Bajrangbali भगवान नहीं भक्त हैं, हमने उन्हें भगवान बनाया: मनोज मुंतशिर

बजरंजबली भगवान नहीं भक्त हैं, हमने उन्हें भगवान बनाया; मनोज मुंतशिर के विवादित ब्यान पर भड़के लोग

Bajrangbali:रिलीज के बाद Adipurush film विवादों से घिर रही है। खासतौर से Manoj Muntasir द्वारा लिखे गए आदिपुरुष फिल्म के डायलॉग दर्शकों को पसंद नहीं आ रहे हैं। अब मनोज मुंतशिर ने Bajrangbali पर विवादित ब्यान दिया है। जिसको लेकर उनकी खूब आलोचना हो रही है।

Bajrangbali भगवान नहीं भक्त हैं, हमने उन्हें भगवान बनाया: मनोज मुंतशिर

ओम राउत के निर्देशन में बनीं प्रभास और कृति सेनन की आदिपुरुष फिल्म रिलीज के बाद विवादों से घिर रही है। पहले फिल्म के सीन्स को लेकर आलोचना हुई थी। अब मनोज मुंतशिर शुक्ला के एक बयान ने आग में घी का काम कर दिया है। मनोज मुंतशिर ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि बजरंगबली भगवान नहीं, भक्त थे। हमने उनको भगवान बनाया है। फिल्म के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर के इस ब्यान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।

आदिपुरुष के रिलीज के बाद फिल्म के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर की खूब आलोचना हो रही है। दर्शकों को मुंतशिर द्वारा लिखे गए फिल्म के डायलॉग्स पसंद नहीं आ रहे हैं।

बता दें, फिल्म में हनुमान का किरदार निभाने वाले अभिनेता द्वारा फिल्म कुछ ऐसे डायलॉग बोले गए हैं, जिनका रामायण में कहीं भी जिक्र नहीं किया गया। फिल्म का एक डायलॉग है ,जब हनुमान लंका में आग लगाते हैं और कहते हैं,’कपड़ा तेरे बाप का। तेल तेरे बाप का। जलेगी भी तेरे बाप की। ‘ वहीं दूसरे डायलॉग में यह बोलते हुए दिखाया गया है “यह तेरी बुआ का बगीचा है क्या ? ” मनोज मुंतशिर द्वारा लिखे गए इन संवादों की खूब आलोचना हो रही है। अब लेखक के एक बयान ने आग में घी का काम कर दिया है।

क्यों हुआ विवाद ?

दरअसल, आदिपुरुष फिल्म के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला ने विवादों से बचने के लिए कहा ,” हनुमान जी ने श्रीराम की तरह डायलॉग नहीं बोले हैं। क्योंकि बजरंग बलि भगवान नहीं,भक्त हैं। हमने उन्हें भगवान बनाया है। उनकी भक्ति में ताकत थी। ” मनोज मुंतशिर के इस ब्यान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।

लोगों की प्रतिक्रिया

मनोज मुंतशिर के बजरंग बलि पर दिए गए विवादित ब्यान पर लोग भड़क गए हैं। एक यूजर ने कहा ,”इस इंसान की तो बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। इसने तो पैसों की खनक सुनकर मुजरा ही शुरू कर दिया।” दूसरे यूजर ने लिखा,”राम और हनुमान जी के सभ्य और सौम्य चरित्र से छेड़छाड़ करने वाले मनोज मुंतशिर ने माफ़ी नहीं मांगी ?क्या हमारे भगवान ऐसा बोलते थे , जो मनोज ने दिखाया। “एक अन्य ने लिखा ,” विनाश काले विपरीत बुद्धि। ” इस तरह हजारों लोग मनोज मुंतशिर के बयान की आलोचना कर रहे हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version