क्या पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह का एनकाउंटर कर दिया ? जानिए क्या है सच्चाई

वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। इसी दौरान पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के संगठन जे जुड़े हुए 78 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। भगोड़े अमृतपाल को पकड़ने के लिए राज्य में धारा 144 लागू कर दी गई है। राज्य में अफवाहें न फैलें, इसके लिए मोबाइल इंटरनेट सुविधा बंद कर दी गई है। अब अमृतपाल सिंह के एनकाउंटर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जानिए इसके पीछे की क्या है सच्चाई ?

पुलिस ने क्या कहा ?

जालंधर पुलिस कमिश्नर केएस चहल ने एएनआई को दिए गए इंटरव्यू में कहा ,” अमृतपाल सिंह की तलाश जारी है। पंजाब पुलिस कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सक्षम है। किसी को भी राज्य का माहौल खराब करने की अनुमति नहीं है। जो भी कोई ऐसा करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ” जब पुलिस अधिकारी से पूछा गया कि बाकि लोग तो पकड़े गए हैं लेकिन अमृतपाल सिंह क्यों नहीं पकड़ा गया ? इस सवाल के जवाब में सीपी चहल ने कहा ,” ये चोर पुलिस का खेल है। हालांकि, ऐसे मामलों में अपराधी थोड़ी देर के लिए कामयाब हो जाते हैं लेकिन कानून की गिरफ्त से नहीं बच सकते। ”

पंजाब पुलिस ने कहा,” हमने 20-25 किलोमीटर तक उसका पीछा किया। जिस सड़क पर वह भाग रहा था,वहां की गलियां संकरी थी। इसी का फायदा उठाकर वह निकल गया। हम बहुत जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे। ”

क्या हो गया एनकाउंटर ?

अमृतपाल सिंह एक समर्थक ने वीडियो पोस्ट के जरिए कहा,” बात ये है कि मीडिया की खबरों पर विश्वास न करें। ये सब झूठी बातें हैं। अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस वाले उसे कल दोपहर तीन बजे शाहकोट थाने में लेकर गए हैं। कोई कहता है कि कहीं और लेकर गए हैं लेकिन ले गए हैं। ये जबरदस्ती हो रही है। अगर हमने सिंह को अभी नहीं छुड़ाया तो काम मुश्किल हो जाएगा। भाई साहब को पंजाब से बाहर लेकर जाएंगे या फिर बिश्नोई गैंग के हवाले कर देंगे या फिर उसे भगोड़ा बताकर गोली मारने का आर्डर कर दिया जाएगा। जैसा की हमें पता है, एनकाउंटर कर देंगे। यही स्कीम है।

सिंह के पिता का ब्यान

अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा ,” हमें अमृतपाल सिंह के बारे में कोई जानकारी नही है कि वो कहां है। कल पुलिस ने हमारे घर में 3-4 घंटे तलाशी ली। उन्हें कुछ भी गलत सामग्री नहीं मिली। पुलिस को उसे तभी गिरफ्तार कर लेना चाहिए था, जब वो घर से निकला था। इससे ज्यादा हमें उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। ”

बता दें, पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए राज्य में तलाशी अभियान चलाया हुआ है। पुलिस ने कहा कि उसे आखिरी बार मोटर साईकिल पर फरार होते हुए देखा गया। तलाश जारी है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8987 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री