दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए ‘ये मोदी नहीं मदारी है’ वीडियो शेयर किया

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। वीडियो का शीर्षक है ,’ये मोदी नहीं मदारी है।”

बिहार विधान सभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते नजर आ रहे हैं। वहीँ बिहार में भी वर्तमान सीएम नितीश कुमार और जेडीयू नेता ,बीजेपी नेता,कांग्रेस नेता और अन्य दलों के बड़े-बड़े नेता स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर बात न करके एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इन सब से इतर,मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें एक किसान भरी सभा में पीएम मोदी पर कटाक्ष करता हुआ दिखाई दे रहा है।

दिग्विजय सिंह  ने अपने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए लिखा,” लाजवाब! हरियाणा के किसानों की कम्युनिकेशन स्किल को मेरा प्रणाम। ”

ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में जिसका शीर्षक है ‘ ये मोदी नहीं मदारी है। इसे झूठ बोलने की बीमारी है। इसका पक्का इलाज करना हमारी लाचारी है। ” ट्विटर वीडियो में एक किसान कह रहा है ,’ मजदूर को किसान से लड़ा देता है। मां-बाप को संतान से लड़ा दे। अफसर को जवान से लड़ा दे। भारत को पाकिस्तान से लड़ा दे। और कब्रिस्तान को श्मसान से लड़ा दे। ये जो इनकी दुष्प्रथा चल रही है, इनको जो ये बीमारी है ,ये मोदी नहीं मदारी है। फ्री का झूठ बोलने की बीमारी है। इसका पक्का इलाज करना हमारी लाचारी है। हाँ। ”

दरअसल, हरियाणा और पंजाब के किसान केंद्र सरकार द्वारा राज्य सभा में कृषि विधेयक को पारित करने से नाराज हैं। किसान बिल को लेकर पिछले काफी दिनों से केंद्र सरकार के खिलाफ किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9025 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी