Priyanka Underwear:प्रियंका को अंडरवियर में देखना चाहता था डायरेक्टर

प्रियंका चोपड़ा को अंडरवियर में देखना चाहता था डायरेक्टर, अभिनेत्री ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Priyanka Underwear:प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड को लेकर एक बाद एक चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि शूट के दौरान उन्हें अंडरवियर में देखना चाहता था।

Priyanka Underwear चोपड़ा को अंडरवियर में देखना चाहता था डायरेक्टर

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा की सिटाडेल अमेज़न प्राइम वीडियो पर धमाल मचा रही है। इसके साथ ही अभिनेत्री बॉलीवुड के कई राज खोलती हुई नजर आ रही हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि एक फिल्म की शुटिंग के दौरान एक डायरेक्टर उन्हें अंडरवियर में देखना चाहता था। ये बात 2002 की है।

प्रियंका चोपड़ा को एक फिल्म का शूट करना था

ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्हें एक फिल्म का शूट करना था।  उस समय वो फिल्म इंडस्ट्री में नई थीं। वो ऐसे डायरेक्टर के साथ काम कर रही थीं जिन्हे वो जानती तक नहीं थी। प्रियंका ने बताया कि फिल्म के उस सीन में उन्हें एक शख्स को रिझाना था। जिसके लिए उन्हें कपड़े उतारने थे।

सीन के लिए ज्यादा कपड़े पहनना चाहती थीं

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उस सीन के लिए वह ज्यादा कपड़े पहनना चाहती थीं। लेकिन डायरेक्टर का कहना था कि वो उन्हें अंडरवियर में देखना चाहता था। डायरेक्टर ने कहा था कि ऐसा न करने से कोई फिल्म को देखने नहीं आएगा। डायरेक्टर ने ये बात सीधे प्रियंका चोपड़ा को नहीं बल्कि उनके स्टाइलिश को कही थी। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वो पल बहुत अमानवीय था।

आर्ट नाम की कोई चीज है

प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा कि उन्हें उस समय ऐसा लगा कि आर्ट नाम की कोई चीज है ही नहीं। हालांकि इसके दो दिन बाद प्रियंका चोपड़ा ने उस फिल्म को छोड़ दिया था और प्रोडक्शन को उसके पैसे वापस लौटा दिए थे। बता दें, इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के बारे में कई खुलासे कर चुकी हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top