Divyanka Husband: दिव्यांका त्रिपाठी के साथ बीती शाम एक दुर्घटना हुई जिसमें उनकी दोनों बाजुओं की हड्डियाँ टूट गई। डॉक्टर्स ने उन्हें तुरंत सर्जरी कराने की सलाह दी है। वहीं हाल ही में विवेक ने…
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी बीती शाम एक दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में उनकी दोनों बाजुओं की हड्डियाँ टूट गई जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अब दिव्यांका के पति और एक्टर विवेक दहिया ने एक नोट शेयर करते हुए उनका हेल्थ अपडेट दिया है।
Divyanka Husband: दिव्यांका त्रिपाठी के साथ घटी ये दुर्घटना
दरअसल कुछ घंटों पहले विवेक दहिया की टीम ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया है और विवेक इस समय उनके साथ अस्पताल में है। वहीं अब विवेक ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है।
विवेक दहिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, ” दिव्यांका ठीक होने की राह पर है। कल शाम एक दुर्घटना हुई जिसमें वह ऊंचाई से गिर गई। इसके कारण उनकी दोनों बाजु की हड्डियां टूट गई और हमे तुरंत सर्जरी कराने की सलाह दी गई। इस कठिन समय में हमें जो प्यार और प्रार्थनाएँ मिल रही है, वे बहुत मायने रखती है। हमारे सभी फैंस और मीडिया दोस्तों के प्यार और चिंता के लिए धन्यवाद। दिव्यांका अभी दर्द में है और उसे उबरना बाकी है।”
फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की कामना
वहीं इस पोस्ट के सामने आते ही विवेक और दिव्यांका के फैंस चिंतित हो गए है। फैंस जल्द से उनकी ठीक होने की कामना कर रहे है।