Photos: निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने हाथों में हाथ डालकर रोमांटिक अंदाज़ में की घुड़सवारी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की इस फोटो को खूब देखा जा रहा है। फैंस इस खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर रोमांटिक अंदाज़ में नजर आते हैं। कभी दोनों को समुद्र में यॉट पर रोमांटिक अंदाज़ में देखा जाता है तो कभी बर्फ में मस्ती करते हुए नजर आते हैं।
इस संडे को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बड़े ही रोमांटिक अंदाज़ में मस्ती की। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की है। जिसमें दोनों कैलिफोर्निया के कार्पिटेरिया की हसीन वादियों के बीच घुड़सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में जोनस दंपत्ति बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इन तस्वीरों में हुए घुड़सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं। घुड़सवारी के दौरान दोनों ने हाथों में हाथ डाले हुए हैं।
निक जोनस ने हाल ही में रियलिटी शो को जज करना शुरू किया है। इस शो में वह नए कोच तथा जज हैं। निक जोनस ने इस शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ एज गैप की बात कही थी। निक ने शो में एक सवाल के जवाब में कहा था कि मेरी बीवी 37 साल की है और यह बहुत कूल है। निक जोनस का हाल ही में गाना रिलीज हुआ है जिसमें प्रियंका चोपड़ा भी उनके साथ नजर आ रही है।
Pingback: लड़के पीछा करते थे,पापा ने लगाई थी खिड़की पर खड़े होने की पाबंदी: प्रियंका चोपड़ा · www.4Pillar.news
Pingback: हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी का वायरल वीडियो
Pingback: सोफी टर्नर,जो जोनास की शादी के बाद पेरिस में ही रुकेंगे निक जोनास,प्रियंका चोपड़ा