DSP Rishikant Shukla:100 करोड़ी डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला सस्पेंड

DSP Rishikant Shukla suspension case: यूपी में भ्रष्टाचार के एक मामले ने तहलका मचा दिया। मैनपुरी जिले में तैनात डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला को आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित कर दिया।

DSP ऋषिकांत शुक्ला की कुल संपत्ति

उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले ने तहलका मचा दिया है। मैनपुरी जिले के भोगांव में तैनात डीएसपी (सर्किल ऑफिसर) ऋषिकांत शुक्ला को उनकी आय से अधिक संपत्ति के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई 3 नवंबर 2025 को गृह विभाग के प्रमुख सचिव (सतर्कता) के आदेश पर हुई। जांच में उनके, उनके परिवार और  सहयोगियों के नाम पर करीब 100 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ।

DSP Rishikant Shukla का कानपूर कनेक्शन

ऋषिकांत शुक्ला का अधिकांश करियर कानपुर में बीता। वे 1998 में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के रूप में जॉइन किए और 2006-2009 तक इंस्पेक्टर रहे। लगभग 10 साल तक कानपुर में तैनाती के दौरान उन्होंने कथित तौर पर भ्रष्टाचार का जाल बिछाया।

डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला के संबंध

DSP Rishikant Shukla कानपुर के विवादास्पद वकील अखिलेश दुबे के करीबी माने जाते हैं। दुबे पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर लोगों को फंसाने, जबरन वसूली करने और जमीन कब्जाने के आरोप हैं। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की रिपोर्ट पर गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने दुबे गिरोह की जांच के दौरान शुक्ला के नाम का खुलासा किया।

शुक्ला के लेकर SIT का खुलासा

SIT ने पाया कि डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला वकील अखिलेश दुबे के साथ मिलकर निर्दोष लोगों को झूठे केसों में जेल भेजा और उनकी संपत्तियों पर कब्जा किया। उनकी घोषित आय से इतनी बड़ी संपत्ति बनाना असंभव था। रिपोर्ट में 12 संपत्तियों की बाजार मूल्य 92 करोड़ रुपये आंकी गई। जबकि 3 अन्य संपत्तियों के दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन वे शुक्ला के PAN नंबर से जुड़े हैं। कुछ शिकायतकर्ताओं ने तो 200-300 करोड़ की संपत्ति का अनुमान लगाया है।

DSP Rishikant Shukla की टोटल संपत्तियां

SIT और विजिलेंस जांच में सामने आई मुख्य संपत्तियां निम्नलिखित हैं।

  • DSP Rishikant Shukla की जमीन : कानपुर के पॉश इलाकों में 12 प्लॉट्स (जमीनें), जिनकी कीमत करोड़ों में है।
  • DSP की दुकानें : आर्यनगर में 11 दुकानें, जो बेनामी तरीके से पड़ोसी देवेंद्र दुबे के नाम पर दर्ज हैं।
  • अन्य संपत्तियां : चल-अचल संपत्तियां, बैंक खाते, निवेश और कंपनी शेयर। एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में शुक्ला की पत्नी प्रभा शुक्ला, उनके सहयोगी प्रदीप कुमार पांडेय और अशोक कुमार सिंह के नाम शामिल हैं, जो वकील अखिलेश दुबे के बेटे अखिल और भतीजे सात्विक के साथ जुड़ी हैं।
DSP Rishikant Shukla के निलंबन का आदेश

अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) ने DGP के अनुमोदन पर निलंबन का आदेश जारी किया। शुक्ला वर्तमान में मैनपुरी के भोगांव CO पद पर थे।  विजिलेंस विभाग को उनके बैंक खातों, ट्रांजेक्शनों और सभी संपत्तियों की गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच पूरी होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

DSP Rishikant Shukla पर योगी सरकार की कार्रवाई

यह कार्रवाई योगी आदित्यनाथ सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का हिस्सा है। जो भ्रष्टाचार पर सख्ती दिखा रही है। कुछ रिपोर्ट्स में सस्पेंड के बजाय सीधी बर्खास्तगी की मांग भी उठी है।

DSP Rishikant Shukla का पक्ष

DSP Rishikant Shukla ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी सेवा (ASI से DSP तक) पूरी तरह ईमानदार रही और संपत्ति वैध स्रोतों से है। हालांकि, जांच में उनके दावों की पुष्टि नहीं हुई।

ये भी पढ़ें : –

1 thought on “DSP Rishikant Shukla:100 करोड़ी डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला सस्पेंड”

  1. Актуальные рейтинги лицензионных онлайн-казино по выплатам, бонусам, минимальным депозитам и крипте — без воды и купленной мишуры. Только площадки, которые проходят живой отбор по деньгам, условиям и опыту игроков.

    Следить за обновлениями можно здесь: https://t.me/s/reitingcasino

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top