Japan Earthquake and volcano: जापान में भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होने की खबर सामने आई है। जिसके बाद बाबा वंगा की भविष्यवाणियां सच साबित होती हुई नजर आ रही हैं। रियो तात्सुकी (बाबा वंगा ) की भविष्वाणी के कारण लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
Japan Earthquake and volcano News
हाल ही में जापान के Mount Shinmoedake में ज्वालामुखी विस्फोट होने की खबर सामने आई है। ज्वालामुखी जापान के दक्षिणी क्यूश क्षेत्र में फटा है। इसके अलावा जापान के टोकारा द्वीप समूह में 21 जून से 1 जुलाई 2025 तक 1000 से अधिक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इनमें सबसे शक्तिशाली भूकंप 5.5 तीव्रता का था। यह भूकंप ज्वाला मुखी क्षेत्र होने के कारण चिंता का विषय बना।
जापान में हुए भूकंप में 1500 लोगों की मौत
जापान दुनिया का सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों वाला देश है। यहाँ पुरे संसार की तुलना में लगभग 10 फीसदी ज्वालामुखी फटते हैं। माउंट असामा, माउंट अँजेन और सकुराजिमा जैसे ज्वालामुखी विस्फोट प्रमुख हैं। माउंट असामा ज्वालामुखी विस्फोट आखिरी बार 2004 में हुआ था। जिसकी राख से फसलों को भारी नुकसान हुआ था। इससे पहले 1783 में हुए ज्वालामुखी विस्फोट में 1500 से अधिक लोग मारे गए थे।
ज्वालामुखी विस्फोट और सुनामी में 15000 लोग मरे
1792 में जापान में माउंट अँजेन ज्वालामुखी विस्फोट हुआ था। जिसके बाद भूस्खलन और सुनामी आई थी। इस त्राश्दी में 15 हजार से अधिक लोग मारे गए थे। सकुराजिमा जापान का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी वाला क्षेत्र है। जिसमें नियमित छोटे बड़े विस्फोट होते रहते हैं। हालांकि हाल के ज्वालामुखी विस्फोट में किसी बड़े जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन बाबा वंगा की भविष्वाणी के कारण लोगों में डर का माहौल है।
जापानी मंगा कलाकार रियो तात्सुकी ( बाबा वंगा ) की भविष्यवाणियां
Japan Earthquake and volcano: जापान में 5 जुलाई 2025 को सुनामी और भूकंप आने की भविष्वाणी बाबा वंगा ने की थी। उनकी यह भविष्वाणी उनकी 1999 में प्रकाशित किताब The Future I Saw पर आधारित है। जिसे 2021 में दोबारा प्रकाशित किया गया था।
सटीक निकली बाबा वंगा की ये भविष्यवाणियां
रियो तात्सुकी ने अपनी भविष्यवाणी में दावा किया था कि जापान और फिलीपींस में 5 जुलाई 2025 को सुबह 04:18 बजे सुनामी आएगी। ये सुनामी समुद्र तल में एक गहरी दरार फटने के कारण आएगी। यह 2011 में आई तोहोकु सुनामी से तीन गुना ज्यादा शक्तिशाली होगी। उन्होंने दावा किया था कि यह सुनामी जापान के अलावा फिलीपींस, ताइवान, इंडोनेशिया और उत्तरी मारियाना को प्रभावित करेगी।
बाबा वंगा की पिछली भविष्यवाणियां जो सच साबित हुईं
- 1991 में फ्रेडी मर्करी की मृत्यु की भविष्वाणी
- 1995 में कोबे भूकंप, जिसमें 6000 लोग मारे गए थे।
- 1997 में राजकुमारी डायना की मृत्यु
- 2011 में तोहोकु सुनामी, जिसमें 18000 से अधिक लोग मारे गए थे।
Japan Earthquake and volcano: बाबा वंगा ने 2019 में कोरोना महामारी की भी भविष्वाणी की थी। जो सच साबित हुई।
ये भी पढ़ें : बाबा वंगा कौन थीं, क्या हैं उनकी भविष्यवाणियां