मुकेश अंबानी ने जितना जिंदगी भर कमाया उससे ज्यादा एलन मस्क ने पिछले दस महीने में गंवाया

टेस्ला कंपनी के फाउंडर एलन मस्क ने पिछले दस महीने में रिलायंस समूह प्रमुख मुकेश अंबानी की जिंदगी भर की कमाई से ज्यादा का नुक्सान हुआ है। एलन मस्क दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 90 अरब डॉलर है। जबकि एलन मस्क ने पिछले दस महीने में 90.8 अरब डॉलर का नुक्सान उठाया है। मस्क की टेस्ला कंपनी के शेयर गिरने के कारण उनको इतना बड़ा नुक्सान उठाना पड़ा है।

एलन मस्क इस वर्ष दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हैं। वहीँ इसी साल मस्क सबसे ज्यादा दौलत गंवाने वाले पहले शख्स हैं। मस्क को पिछले दस महीने में इतनी संपत्ति का नुक्सान उठाना पड़ा जितनी मुकेश अंबानी ने अपने पुरे जीवन में कमाई है।

ट्विटर के नए मालिक बने Elon Musk की संपत्ति में इस वर्ष 90.8 अरब डॉलर की सेंध लगी है। वहीँ फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग को इस साल 88.2 अरब डॉलर का घाटा हुआ है। मार्क जुकरबर्ग एलन मस्क के बाद इतना बड़ा नुक्सान उठानी वाले दुनिया के दूसरे शख्स हैं।

भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे बड़े रईसों की सूचि में शामिल भारतीय व्यापारी मुकेश अंबानी ने पुरे जीवन में जितनी कमाई की है उससे कहीं अधिक एलन मस्क ने एक साल में गंवा दी है। आज की तारीख में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 90 अरब डॉलर है।

इनको लगी अरबों की चपत

इस वर्ष सबसे ज्यादा दौलत कमाने और गंवाने वाले एलन मस्क पहले स्थान पर है। टेस्ला और स्पेसएक्स कंपनियों के मालिक एलन मस्क को इस वर्ष 90.2 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। दूसरे नंबर पर मार्क जुकरबर्ग है। फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग को 88.2 अरब डॉलर का झटका लगा है। वहीँ इसी कड़ी में तीसरे स्थान पर अमेज़न कंपनी के संस्थापक जेफ़ बेजोस हैं। जेफ़ बेजोस को इस साल 79.5 अरब डॉलर का झटका लगा है।

अरब की कीमत

एक बिलियन यानि अरब को भारतीय मुद्रा के अनुसार 100 करोड़ रूपये में आँका जाता है।

लिस्ट

  • एलन मस्क की संपत्ति : 179 बिलियन डॉलर है।
  • जेफ़ बेजोस की कुल संपत्ति : 113.4 अरब डॉलर
  • गौतम अडानी की कुल संपत्ति :  143.3  बिलियन डॉलर है।

दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों की लिस्ट रियल टाइम बिलिनियर्स -फ़ोर्ब्स द्वारा तैयार की जाती है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8985 posts and counting. See all posts by 4pillar

3 thoughts on “मुकेश अंबानी ने जितना जिंदगी भर कमाया उससे ज्यादा एलन मस्क ने पिछले दस महीने में गंवाया

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री