Licypriya Kangujam ने पीएम मोदी से लगाई मणिपुर में शांति बहाली की गुहार

Licypriya Kangujam: 11 वर्षीय पर्यावरण कार्यकर्ता लिसीप्रिया कंगूजम ने मणिपुर में शांति बहाली के लिए पीएम मोदी से रोते हुए गुहार लगाई है।

Licypriya Kangujam ने पीएम मोदी से लगाई मणिपुर में शांति बहाली की गुहार

लिसीप्रिया ने एक वीडियो संदेश में कहा-माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी,यह आपके लिए मेरा बहुत जरूरी संदेश है। मणिपुर हिंसा पर आपकी चुप्पी समाधान नहीं है, हम शांति के लिए और अधिक जीवन का बलिदान देने के लिए तैयार हैं।

देश के राज्य मणिपुर में पिछले साढ़े चार महीने से भी अधिक समय से हिंसा फैली हुई है। राज्य में दो समुदायों के बीच शुरू हुई हिंसा ने पुरे मणिपुर में आग लगा दी है। राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, पिछले चार महीने से भी अधिक समय में मणिपुर हिंसा में 175 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि ये आंकड़े और भी अधिक हो सकते हैं।

मणिपुर बंद

हाल ही में दो स्कूली बच्चों की नृशंस हत्या के बाद मणिपुर में फिर से कर्फ्यू जैसे हालात हैं। राज्य में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। बच्चों के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। अब मणिपुर में शांति बहाली के लिए 11 वर्षीय पर्यावरण कार्यकर्ता लिसीप्रिया कंगूजम ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है।

कुछ करना पड़ेगा

ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो संदेश में लिसीप्रिया कंगूजम नेपीएम मोदी से गुहार लगाते हुए कहा,” मोदी जी 11 वर्षीय पर्यावरण कार्यकर्ता हूं। 3 मई से मेरा राज्य मणिपुर हिंसा में जल रहा है। आपको भी ये पता है लेकिन आप कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।  हमें आपकी मदद चाहिए। अब लाखों लोग इस हिंसा के कारण राहत शिविरों में रह रहे हैं। हजारों बच्चे अपने स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। उनका भविष्य खतरे में है। उन्हें आपकी मदद चाहिए। बच्चों के स्कूल बंद हो गए हैं। कर्फ्यू लगा हुआ है। इंटरनेट बैन हो गया है। ये सब ठीक नहीं है। आपको स्थाई समाधन निकालना पड़ेगा। हमें राज्य में शांति चाहिए। हमें हिंसा नहीं चाहिए। आप हमारे प्रधानमंत्री जी हो, आपको कुछ करना पड़ेगा। ”

ट्विटर वीडियो

लिसीप्रिया कंगूजम ने आगे कहा,” दो दिन पहले स्कूल के दो बच्चे किडनैप हो गए। फिर वो मारे गए। उनकी बुरी तरह से हत्या की गई। आप इस बारे में चुप क्यों हो ? आप कुछ क्यों नहीं कर रहे हो ? कुछ बोल क्यों नहीं रहे हो ? ये क्या है ?  आप इसके बारे में कुछ भी क्यों नहीं करते ? ये स्कूल के बच्चे थे। ये आपके देश के बच्चे थे। ये आपके बच्चे थे।”

आगे कहा,”आप हमारे देश के प्रधानमंत्री हो और मणिपुर आपके देश भारत का हिस्सा है। उन बच्चों को और मुझे इंसाफ चाहिए। पुरे मणिपुर के लोगों को इंसाफ चाहिए, शांति चाहिए। हमें हिंसा पसंद नहीं है। आपको इसे रुकवाना पड़ेगा। आपके चुप रहने से काम नहीं चलेगा। आपको आना पड़ेगा और हमारी मदद करनी पड़ेगी। हम जैसे बहुत बच्चे मरेंगे और मर भी रहे हैं। बहुत सारी औरतें मर रही हैं और रेप हो रहे हैं। आपको कुछ करना पड़ेगा। ” इस तरह लिसीप्रिया कंगूजम ने पीएम मोदी से मणिपुर में शांति बहाली की गुहार लगाई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Shraddha Kapoor पेट डॉग्स Shyloh और Small के साथ एन्जॉय किया संडे Jersey Postponed: शाहिद कपूर की 'जर्सी' की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन Urfi Blouse: बिन ब्लाउज के साड़ी पहन उर्फी जावेद करने लगी डांस Actress Munmun Dutta की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हो सकती है गिरफ्तारी Neha Bedi: नेहा धूपिया और अंगद बेदी दूसरी बार बने माता-पिता Womens Team: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया Saroj Sood: सोनू सूद मां के बर्थडे पर हुए भावुक, शेयर की फोटो