अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना जल्द ही मां बनने वाली है। रिहाना ने अपने बॉयफ्रेंड संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। रिहाना की इन तस्वीरों पर लोग खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना जल्द ही मां बनने वाली है। रिहाना ने अपने बॉयफ्रेंड संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। रिहाना की इन तस्वीरों पर लोग खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

मशहूर पॉप सिंगर रिहाना के घर जल्द ही नन्ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। जी, हां रिहाना बच्चे की मां बनने वाली है। सिंगर अपने बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की लिए बहुत उत्साहित है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में रिहाना अपने मित्र के साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर टहलने निकली, उसी समय उसने फोटोग्राफर्स को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पोज दिए।

रिहाना और रॉकी को न्यूयॉर्क शहर में देखा गया है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटोज में रिहाना पिंक कलर की लॉन्ग जैकेट पहने हुए नजर आ रही है। उन्होंने गले में लॉन्ग स्टोन एंड पर्ल नेकलेस पहना हुआ है। जो उनकी नाभी तक पहुंच रहा है। सिंगर रिहाना और उनका बॉयफ्रेंड रॉकी बाहों में बाहें डालकर घूम रहे हैं। दोनों के चेहरे पर माता-पिता बनने की ख़ुशी साफ झलक रही है।

33 साल की रिहाना का यह पहला बच्चा है। रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी ने साल 2021 में अपने रिश्ते पर सार्वजनिक तौर पर मोहर लगा दी थी। रॉकी ने एक इंटरव्यू के दौरान ‘आई लव यु माय लाइफ’ कहा था। इसी दौरान उनसे पिता बनने पर भी सवाल किया गया था। जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि मैं एक बेहतरीन पिता बनूंगा।

ये भी पढ़ें,पॉपस्टार रिहाना की टॉपलेस फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा,लगा धार्मिक भावना आहत करने का आरोप

रिहाना सिंगर होने के अलावा मेकअप और फैशन ब्रांड भी है। उनके एल्बम रिलीज होते ही पुरे वर्ल्ड में छा जाते हैं। अब रिहाना जल्द ही अपने फैंस को खुशखबरी देने वाली है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *