4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

World News

पूर्व RAW अधिकारी विकास यादव का प्रत्यर्पण करना FBI के लिए हुआ मुश्किल

Vikas Yadav: FBI ने खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप पूर्व RAW अधिकारी Vikas Yadav पर लगाया है। विकास यादव पर भारत में डकैती और अपहरण के आरोप हैं।

Vikas Yadav का प्रत्यर्पण

Vikas Yadav news: FBI ने अमेरिका में खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप पूर्व भारतीय रॉ अधिकारी विकास यादव पर लगाया है। अमेरिका विकास यादव पर प्रत्यर्पण चाहता है। लेकिन अब दो देशों की सबसे बड़ी दो खुफिया एजेंसियों के बीच प्रत्यर्पण प्रक्रिया में दावपेंच शुरू हो गए हैं।

विकास से पहले भारत ने जेम्स हैडली के प्रत्यर्पण की मांग की हुई है। जिसे अभी तक क़ानूनी जटिलताओं के कारण अमेरिका से प्रत्यर्पित नहीं गया।

Vikas Yadav को हो सकती है सजा

अमेरिका ने विकास यादव को मोस्ट वांटेड लिस्ट में डालकर भारत सरकार से प्रत्यर्पण की मांग की थी। अब  विकास यादव ( Vikas Yadav) को भारत में ही दस साल तक की सजा हो सकती है। ऐसे में यादव के प्रत्यर्पण में कई वर्षों तक लग सकते हैं। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने रॉ के पूर्व अधिकारी के खिलाफ डकैती, अपहरण और जबरन वसूली जैसे आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है।

फ़िलहाल जमानत पर हैं RAW के पूर्व अधिकारी Vikas Yadav

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, विकास यादव पहले CRPF में सहायक कमांडेंट के पद पर तैनात थे, बाद में रॉ में आए। विकास को गत वर्ष दिसंबर महीने में गिरफ्तार किया गया था। फ़िलहाल वह नियमित जमानत पर बाहर हैं।

Vikas Yadav के प्रत्यर्पण में कानूनी प्रक्रिया बनेगी रोड़ा

भारतीय कानूनी प्रक्रिया में कई मामलों में फैसले आने या सजा देने में कई वर्षों तक लग जाते हैं। ऐसे कई उदाहरण देखने को मिले हैं। जिनमें प्रमुख तौर पर बिलकिस बानो, निर्भया केस, हर्षद मेहता केस समेत कई मामले शामिल हैं। अब यादव केस में भी फैसला आने में कई वर्ष तक लग सकते हैं।

SJF आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने CM भगवंत सिंह मान और DGP गौरव यादव को जान से मारने की धमकी दी

उन्हें भारत से अमेरिका तभी प्रत्यर्पित किया जा सकता है, जब उनके कोर्ट केस निपट जाएंगे। अगर यादव को अदालत भारत में अपहरण और डकैती के मामले में दोषी ठहराती है तो उन्हें 10 साल तक की सजा भी हो सकती है। सजा पूरी होने के बाद ही उनके प्रत्यर्पण के बारे में फैसला लिया जा सकता है।

भारत ने भेजा जेम्स कोलमैन हेडली के प्रत्यर्पण का रिमाइंडर

दूसरी तरफ भारत सरकार ने भी अमेरिका को मुंबई के ताज होटल पर हमले के मास्टरमाइंड जेम्स कोलमैन हेडली के प्रत्यर्पण का रिमाइंडर भेजा है। हेडली ने 26/11 हमले से पहले भारत में रेकी की थी। इस हमले में 160 से अधिक लोगों की जान गई थीं और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे।

Vikas Yadav के खिलाफ केस दर्ज

बता दें, पिछले साल दिसंबर महीने में रॉ के पूर्व अधिकारी विकास यादव और उनके साथियों के खिलाफ दिल्ली के एक कैफे के मालिक ने अपहरण, जबरन वसूली और डकैती के केस में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। कैफे के मालिक राजकुमार वालिया ने यादव और उनके साथियों पर अब्दुल्लाह खान के अपहरण का आरोप लगाया था। खान कैफे मालिक का साथी है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *