महिला पहलवान गीता फोगट ने बेटे अर्जुन की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं

कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला पहलवान गीता फोगट ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे अर्जुन की क्यूट तस्वीरें साझा की हैं। मिट्टी में खेलते हुए अर्जुन की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

हरियाणा के भिवानी जिला में पैदा हुई महिला पहलवान गीता फोगट इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। कुश्ती और हरियाणा पुलिस की जॉब के अलावा गीता फोगट सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। गीता फोगट सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक,ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। हाल ही में महिला रेसलर ने अपने बेटे अर्जुन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

गीता फोगट ने अपने बेटे अर्जुन की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए बड़ा ही प्यारा सा नोट लिखा है। गीता ने इंस्टाग्राम पर लिखा ,” जिस मिट्टी में खेल कूद कर आज हम इस मुकाम पर हैं। उसी मिट्टी में अर्जुन को पलता बढ़ता देखना एक मां होने के नाते मेरे लिए सबसे सुनहरे पल हैं। ” गीता फोगट की इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। बच्चे अर्जुन की फोटो लोगों को बहुत पसंद आ रही है। चार घंटे पहले इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों को 51 हजार से भी अधिक बार पसंद किया जा चूका है।

https://www.instagram.com/p/CGJakGgAzcx/

आपको बता दें, गीता फोगट ऐसी पहली महिला पहलवान है,जिसने कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा,वह ओलिंपिक समर गेम्स में क्वालीफाई करने वाली पहली महिला पहलवान है। गीता फोगट को कुश्ती में शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चूका है। ये भी पढ़ें :KPL मैच फिक्सिंग मामले में दो और क्रिकेटर हुए गिरफ्तार

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top