पहले दिन जबरदस्त कमाई करने वाली फिल्म भारत नहीं तोड़ पाई ये रिकॉर्ड

सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म भारत पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने में सफल रही। इससे पहले सलमान खान की किसी फिल्म ने पहले दिन इतनी कमाई नहीं की है।

भारत फिल्म ने पहले ही दिन कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। सलमान खान (Salman Khan ) की ओपनिंग वाले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी भारत। भारत फिल्म ने पहले दिन 42.3 करोड़ रुपए की कमाई की है।

फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े लेकिन फिर भी कई फिल्में ऐसी है जिनके रिकॉर्ड तोड़ने में भारत फिल्म सफल नहीं हुई। भारत फिल्म को देश भर में 4700 स्क्रीन पर और दुनियाभर में 1300 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। फिल्म पूरी दुनिया में 6000 स्क्रीन पर रिलीज हुई। जानिए उन फिल्मों के बारे में जो ओपनिंग वाले दिन सलमान खान की भारत से ज्यादा कमाई कर चुकी हैं।

हैप्पी न्यू ईयर

साल 2014 में आई शाहरुख़ खान की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ ने ओपनिंग वाले दिन 44.97 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म को फिल्म भारत में 5000 स्क्रीन पर और विदेशों में 1000 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी।

साल 2017 में आई फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने रिलीज के दिन 121(सौ इक्कीस) करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म देशभर में 6500 और विदेशों में 2500 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी।

ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान

साल 2018 में आई फिल्म ‘ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान’ने पहले दिन 52 (बावन) करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म देशभर में 5000 स्क्रीन पर और दुनियाभर में 7000 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी।

इसी साल 2019 में मार्वल की सुपर हीरो सीरीज वाली ‘फिल्म एवेंजर्स एंडगेम’ ने भारत में कई रिकॉर्ड तोड़े।एवेंजर्स एंडगेम ने भारत में 53.25 करोड़ रुपए की पहले दिन कमाई की थी। फिल्म को देश में 2845 स्क्रीन पर रिलीज किया गया।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top