4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Crime

रोहतक के कुस्ती केंद्र में चली गोलियां 5 लोगों की मौत और दो अन्य घायल हो गए

हरियाणा के रोहतक के कुश्ती अखाड़े में कोच और पहलवानों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चली जिसमें 2 महिला पहलवानों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है।

रोहतक कुश्ती अखाड़े में चली गोलियां

हरियाणा के रोहतक के जाट कॉलेज में एक कुश्ती अखाड़े में कोच व पहलवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई। जिसमें 2 महिला पहलवानों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में कोच और उसकी पहलवान पत्नी भी शामिल हैं। इसके अलावा गोली लगने से कोच का बच्चा व अन्य पहलवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

5 लोगों की मौत

शुक्रवार के दिन घटित घटना के बाद सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। कहा जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। गोलीबारी में घायल मरीजों को निजी अस्पताल और पीजीआई में भर्ती कराया गया। इस गोलीकांड में जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी कोच मनोज, उसकी पत्नी साक्षी, कोच प्रदीप मलिक, मनोज पहलवान और पूजा पहलवान के रूप में हुई है। वहीं घायलों में मनोज का बेटा सरताज और अमरजीत है।

मृतकों के नाम

कुश्ती के अखाड़े में हुई इस गोलीबारी में प्रदीप ,पूजा और साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि मनोज की पीजीआई रोहतक में ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वही सतीश ने एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया है। सरताज पीजीआई रोहतक में गंभीर रूप से घायल एडमिट है ।जबकि अमरजीत की हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना जाट कॉलेज की है 

पुलिस सूत्रों के अनुसार जाट कॉलेज के अखाड़े में आपसी विवाद को लेकर शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे सुखविंदर नाम के आरोपी ने अखाड़े के कोच, वहां पर रह रही महिला पहलवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। गोली लगने से दो महिला पहलवानों सहित पांच लोगों की मौत हो गई और एक 3 साल का बच्चा व अन्य पहलवान भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि गांव बरोदा निवासी कोच सुखविंदर वह जाट कॉलेज के नजदीक अखाड़े के संचालक मनोज के बीच विवाद चल रहा था और इसी को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार देर रात तक मौके पर जांच पड़ताल की और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *