STSS: मांस खाने वाला बैक्टीरिया, 48 घंटे में इंसान की हो जाती है मौत

STSS: Streptococcal Toxic Shock Syndrome दुलर्भ मांस खाने वाला बैक्टीरिया है, जो दो दिनों में इंसान की जान ले सकता है। यह COVID 19 के प्रतिबंधों में ढील के बाद जापान में तेजी से फ़ैल रहा है।

STSS: Streptococcal Toxic Shock Syndrome

STSS एक आक्रामक बीमारी है जो संक्रमण के 48 घंटों के भीतर घातक साबित हो सकती है। इस बीमारी को लेकर विश्व स्वास्थय संगठन और एक्सपर्ट्स काफी चिंतित हैं। पूर्वी एशियाई देश जापान इन दिनों इस दुर्लभ बीमारी की चपेट में है। डॉक्टरों के अनुसार यह बीमारी मांस खाने वाले बैक्टीरिया के कारण फ़ैल रही है।

जापान में इसके 977 मामले सामने आ चुके

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफेक्शियस डिजीज, वर्ष 1999 से इस घातक बीमारी पर नजर रख रहा है, के अनुसार 2 जून 2024 तक जापान में इसके 977 मामले सामने आ चुके हैं। जो 2023 में दर्ज किए गए 941 से अधिक हैं। Group A Streptococcus आमतौर पर बच्चों में गले की खराश और सूजन का कारण बनता है। जिसे स्ट्रेप थ्रोट भी कहा जाता है। लेकिन कुछ तरह के बैक्टीरिया के कारण लक्षण तेजी से विकसित हो सकते हैं। जिसमें अंगो में दर्द, शरीर में सूजन, बुखार लो ब्लड प्रेसर शामिल हैं।

जापान के टोक्यो विश्वविधायल में संक्रामक रोगों की प्रोफेसर Ken Kikuchi ने कहा ,” इस रोग से पीड़ित इंसान की 48 घंटे में मौत हो सकती है। जैसे ही किसी मरीज को सुबह पैर में सूजन दिखाई देती है, दोपहर तक यह घुटने तक फ़ैल सकती है। 48 घंटे के भीतर मरीज की मृत्यु हो सकती है। 50 वर्ष से अधिक की उम्र वाले लोगों में इस बीमारी का ज्यादा खतरा है। ”

किकुची ने कहा कि जापान में इस वर्ष संक्रमण के 2500 केस हो सकते हैं, जिनमें से 30 प्रतिशत की मौत हो सकती है। उन्होंने लोगों को  हाथ साफ रखने और खुले घाव का इलाज करने का आग्रह किया है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, जापान के अलावा कई अन्य देशों में भी एसटीएसएस के मामले सामने आए हैं। मार्च 2024 तक अमेरिका में इस बीमारी के 114 मामले दर्ज किए गए थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

IPL 2025 Suspended: BCCI ने जारी किया स्टेटमेंट Amitabh Bachchan ने विक्की कौशल और कटरीना को दी शादी की बधाई Naxal Attack: जानिए कौन है छत्तीसगढ़ नक्सल हमले का मास्टरमाइंड हिड़मा Bajrang Punia बने विश्व के नंबर वन पहलवान India Pakistan Tension: PSL छोड़ स्वदेश लौटना चाहते है विदेशी खिलाड़ी Rohit sharma Retirement: रोहित के टेस्ट रिटायरमेंट पर सचिन तेंदुलकर ने कही ये बात 1O Runs: बैंगलोर ने हैदराबाद को 10 रन से हराया