National

10 दिन में ही पुलवामा दोहराना चाहते थे आतंकी, पूर्व सैन्य अधिकारी केजेएस ढिल्लों ने किया खुलासा

KJS Dhillon, Kitne Ghazi Aaye Kitne Ghazi Gaye Book on Pulwama attack: 14 फरवरी 2019 के दस दिन बाद आतंकी फिर से पुलवामा हमला दोहराना चाहते थे।

KJS Dhillon:10 दिन में ही पुलवामा दोहराना चाहते थे आतंकी

इस बात की जिक्र भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी केजेएस ढिल्लों ने अपनी किताब ‘कितने गाज़ी आये, कितने गाज़ी गए में किया है। लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने राजस्थान पुलिस अकादमी समारोह के दौरान अपनी पुस्तक का विमोचन किया जिसमें पुलवामा अटैक को दोहराये जाने की बात कही है।

14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के काफीले पर आत्मघाती हमला कर विस्फोट किया था। जिसमे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के 10 दिन के भीतर ही आतंकी दोबारा ऐसा हमला करना चाहते थे। लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने दो पाकिस्तानी सहित तीन आतंकियों को ढेर कर इस हमले को नाकाम कर दिया था।

लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों

इस बात का खुलासा पूर्व चिनार कोर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने अपनी किताब ‘कितने गाज़ी आये, कितने गाज़ी गए’ में किया है। जनरल ढिल्लों ने अपनी किताब में लिखा ,” 24 फरवरी की रात को भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक साझा ऑपरेशन को अंजाम दिया था। इस अभियान में जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी अमन कुमार ठाकुर और सेना के नायब सुबेदार ओमबीर सिंह ने अदम्य साहस दिखाते हुए आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। उन्होंने कहा कि अगर यह ऑपरेशन सफल नहीं होता तो एक और पुलवामा दोहराया जाता।

Related Post

कितने गाज़ी आए, कितने गाज़ी गए

लेफ्टिनेंट जनरल KJS Dhillon ने 25 फरवरी को शनिवार के दिन राजस्थान के जयपुर में अपनी किताब का विमोचन किया। जनरल ढिल्लों ने अपनी किताब कितने गाज़ी आए, कितने गाज़ी गए में लिखा कि मुख्य हमला 14 फरवरी 2019 को हुआ था। एक आत्मघाती हमलावर ने अपनी कार को सीआरपीएफ के काफिले के बस से टकरा दिया था। इस हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों की जान चली गई थी। कई अन्य घायल हुए थे। पुलवामा हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों और भारतीय सेना  और जम्मू कश्मीर पुलिस ने अपने अभियान को तेज कर दिया था। जिसके बाद दक्षिण कश्मीर के इलाके में जैश-ए-मोहम्म्द के नेटवर्क में घुसपैठ कर फिर से पुलवामा जैसे हमले को रोका था।

पूर्व सेना अधिकारी ने लिखा ,” सुरक्षा एजेंसियां लगातार पुलवामा जैसे हमले के बारे में जानकारियां जुटा रही थी। दक्षिण कश्मीर के तुरीगाम में जैश की मौजूदगी के बारे में ख़ुफ़िया सुचना मिली। आतंकी पुलवामा जैसे हमले की योजना बना रहे थे। उस समय कुलगाम में तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी अमन कुमार ठाकुर ने सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स के साथ मिलकर आंतकवादियों के बारे में जानकारी हासिल की।

पुलवामा हमला

ढिल्लों के अनुसार, भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पुलवामा हमले के ठीक दस दिन बाद 24 फरवरी 2019 की रात को एक संयुक्त अभियान चलाया। उन्होंने लिखा ,” सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने चुपके से और तेजी के साथ काम करते हुए आतंकवादियों को ट्रैक किया। इस ऑपरेशन के दौरान डीएसपी अमन कुमार ठाकुर ने भारतीय सेना के जवान बलदेव राम को आतंकियों की चपेट में आते हुए देखा। डीएसपी ठाकुर ने अपनी जान की परवाह न करते हुए जवान को सुरक्षित निकाला। इसी दौरान एक छुपे हुए आतंकवादी ने उन पर गोली चला दी। ठाकुर घायल हो गए। घायल होने के बावजूद भी पुलिस अधिकारी ठाकुर ने आतंकवादियों का सफाया किया। ”

उन्होंने कहा ,” इस ऑपरेशन में भारतीय सेना के नायब सूबेदार और डीएसपी ठाकुर ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। जनलर ढिल्लों का कहना है कि अगर पुलवामा हमले के दस दिन के भीतर इन आतंकवादियों का सफाया नहीं किया जाता तो एक और पुलवामा हमला हो सकता था। Published on: Feb 26, 2023 at 10:34

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Published by
pillar

Recent Posts

गुनीत मोंगा की पार्टी में खींचा गया विदया बालन की साड़ी का पल्लू,जमकर हुई आलोचना

Vidya Balans Saree: बॉलीवुड एक्ट्रेस विदया बालन हाल ही में अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर… Read More

8 minutes ago

रैगिंग केस सुलझाने के लिए महिला कॉप बनी मेडिकल स्टूडेंट, सीक्रेट मिशन को ऐसे दियाअंजाम

Cop Shalini Chauhan: जींस-टॉप और कंधे पर पर बैग टांगकर तीन महीने तक इंदौर MGM… Read More

27 minutes ago

पन्ना में किसान की किस्मत चमकी, मिला 14.21 कैरेट का बेशकीमती हीरा

Farmer Diamond : हीरों की नगरी पन्ना में एक बार फिर एक किसान और उसके साथियों… Read More

47 minutes ago

तवांग में तनाव पर अमेरिका का बड़ा ब्यान, कहा-हम भारत का समर्थन करते हैं

Indian Chinese clash: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय सेना और चीनी PLA के बीच… Read More

3 hours ago

मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही के बीच ‘चल छैयां-छैयां’ गाने पर हुआ जबरदस्त डांस मुकाबला, देखिए वीडियो

Malaika Fatehi Dance: मलाइका अरोड़ा के शो 'मूविंग इन विद मलाइका' का का  नया प्रोमो… Read More

3 hours ago

फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 हराकर फाइनल में जगह बनाई, अर्जेंटीना से होगी भिड़ंत

France beat Morocco : फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0… Read More

4 hours ago