रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी से 6 गुना आगे निकले गौतम अडानी, हर रोज होती है 1000 करोड़ से ज्यादा की इनकम

वार्षिक आधार पर मुकेश अंबानी की संपत्ति में 9 फ़ीसदी का उछाल आया है। वहीं गौतम अडानी की संपत्ति 5.05 लाख करोड़ रूपये है। इस एक साल पहले उनका कुल संपत्ति महेश 1.40 करोड़ रूपये थी।

एशिया के दूसरे सबसे धनी शख्स और दुनिया की 14वे रईस गौतम अडानी के लिए कोरोना काल का किसी दैवीय  वरदान से कम नहीं रहा है। पिछले 1 साल में उनकी संपत्ति कई गुना ज्यादा बढ़ गई है। हर रोज की कमाई की बात करें तो यह दुनिया के 11 वे  सबसे अधिक अमीर शख्स हैं। मुकेश अंबानी के मुकाबले उनकी संपत्ति 6 गुना ज्यादा बढ़ गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 1 साल में गौतम अडानी और उनका परिवार ने रोजाना के आधार पर 1000 करोड की कमाई की है। मुकेश अंबानी एंड फैमिली ने 163 करोड रुपए की कमाई की है।

आईआईएफएल वेल्थ हारून इंडिया रिच लिस्ट 2021 में पहली बार गौतम अडानी के भाई विनोद शांतिलाल अडानी ने  टॉप 10 में जगह बनाई है। टॉप 10 की सूची में रोजाना कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल एंड फैमिली आती है। उसने रोजाना 312 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं तीसरे नंबर पर शिव नाडर एंड फैमिली है। जिसने 260 करोड रुपए की कमाई की है। चौथे नंबर पर गौतम अडानी के दुबई में रहने वाले भाई विनोद शांतिलाल अडानी है। उन्होंने पिछले 1 साल में रोजाना के आधार पर 245 करोड रुपए की कमाई की है। पांचवें नंबर पर कुमार मंगलम बिरला है। उनकी हर रोज की कमाई 242 करोड़ है। कोरोनावायरस वैक्सीन निर्माता साइरस पूनावाला ने हर रोज 190 करोड की कमाई की है

कितनी है मुकेश की संपत्ति

रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी 7.18 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ सूची में पहले नंबर पर है। वहीं गौतम अडानी की कुल संपत्ति 5.05 लाख करोड रूपये है। वह दूसरे नंबर पर हैं। 1 साल पहले उनकी कुल संपत्ति महज 1.40 करोड रूपये थी। 2.36 लाख करोड़ के साथ शिव नाडर तीसरे स्थान पर है। वही 2.20 लाख रुपए के साथ एसपी हिंदुजा चौथे पर और लक्ष्मी निवास मित्तल 1.75 लाख रुपए की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर है।

वही ब्लूमबर्ग बिलियन इंडेक्स के अनुसार मुकेश अंबानी 96.8 बिलियन डालर की संपत्ति के साथ दुनिया के 11वे  सबसे अमीर शख्स हैं साल 2021 में अब तक उनकी संपत्ति में 20.10 अरब डालर का उछाल आया है। गौतम अडानी की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति 69.20 बिलियन डॉलर की है। वह दुनिया भर में 14वे स्थान पर है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8972 posts and counting. See all posts by 4pillar

4 thoughts on “रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी से 6 गुना आगे निकले गौतम अडानी, हर रोज होती है 1000 करोड़ से ज्यादा की इनकम

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री