भारत के सबसे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी ने संपत्ति के मामले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख मुकेश अंबानी को बहुत पीछे छोड़ दिया है। अडानी की संपत्ति पिछले सात साल से लगातार बढ़ रही है। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूचि में गौतम अडानी और मुकेश अंबानी किस स्थान पर हैं।

भारत के सबसे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी ने संपत्ति के मामले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख मुकेश अंबानी को बहुत पीछे छोड़ दिया है। अडानी की संपत्ति पिछले सात साल से लगातार बढ़ रही है। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूचि में गौतम अडानी और मुकेश अंबानी किस स्थान पर हैं।

अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इस सूचि में वह मुकेश अंबानी सहित दुनिया के कई दिग्गजों को पछाड़ चुके हैं। फ़ोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर सूचि के अनुसार गौतम अडानी की कुल संपत्ति 9284 अरब रूपये ( 121.7 बिलियन डॉलर ) के करीब है। इसी के साथ वह विश्व के सबसे धनी व्यक्तियों की सूचि में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

पिछले सात साल में इतनी बढ़ी अडानी की नेटवर्थ

पिछले सात वर्षों में गौतम अडानी की कंपनियों के शेयर्स बहुत तेजी से बढ़े हैं। उनके कारोबार का दायरा काफी बढ़ चूका है। जिससे उनकी संपत्ति में काफी इजाफा हुआ है। फ़ोर्ब्स की रियल टाइम लिस्ट के अनुसार वर्ष 2016 में अडानी की कुल संपत्ति साढ़े तीन अरब डॉलर थी। इसके बाद 2017 में बढ़कर 5.8 डॉलर हो गई। 2018 में 9.7 अरब डॉलर , 2019 में 8.7 अरब डॉलर , 2020 में 8.9 अरब डॉलर और 2021 में उनकी संपत्ति बढ़कर 50.5 अरब डॉलर हो गई। इस साल यानि 2022 के शुरुआत में ही उनकी संपत्ति बढ़कर 121.7 बिलियन डॉलर हो गई है।

इन 5 लोगों से पीछे है अडानी

अमेरिकी कपनी टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। फ़ोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 265 अरब डॉलर है। 177.6  अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर अमेज़न प्रमुख जेफ़ बेजोस हैं। तीसरे स्थान पर LVMH के बर्नार्ड अनॉल्ट एंड फैमिली 168.1 डॉलर की संपत्ति के साथ हैं। चौथे स्थान पर माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स (132.5 अरब डॉलर ) और पांचवे स्थान पर गूगल के लेरी पेज हैं। वहीँ गौतम अडानी दुनिया के छठवें सबसे अमीर शख्स हैं। वहीं रिलायंस समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की सूचि में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनकी कुल संपत्ति 90.9 अरब डॉलर है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Karan Johar Kids ने उड़ाया उनके पॉउट का मजाक Daughter: अमिताभ बच्चन ने बेटी श्वेता नंदा के नाम प्यारा सा पोस्ट Param Sundri से सिद्धार्थ मल्होत्रा जान्हवी कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने Babul Supriyo: बीजेपी छोड़कर TMC में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो Rumor:मुंबई में अमिताभ के बंगले पर बम रखने की अफवाह ने मचाया हड़कंप India Reports: कोरोना संक्रमण के नए मामले 1.27 लाख Twitter Office: ट्विटर के दिल्ली और गुड़गांव ऑफिस पर मारी रेड