लड़की ने बॉयफ्रेंड को भगाकर खुद खिड़की से लगाई छलांग

Girl Jumped: नाबालिग लड़की के परिवार से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के तहत युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बाल अपराध और यौन संरक्षण कानून के तहत रेप और घर में अनाधिकृत रूप से घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

लड़की ने बॉयफ्रेंड को भगाकर खुद खिड़की से लगाई छलांग

महाराष्ट्र के मुंबई के कुर्ला में एक किशोरी को जैसे ही भनक लगी कि उसकी मां घर में पहुंच चुकी है तो उसने फ़र्स्ट फ्लोर पर स्थित अपने फ्लैट से छलांग लगा दी। उस समय फ्लैट में उसका बॉयफ्रेंड भी मौजूद था।

Girl Jumped: लड़की बेडरूम में अपने बॉयफ्रेंड के साथ थी

एक पुलिस अधिकारी ने बताया की उपनगरीय क्षेत्र के बेल बाजार इलाके में शुक्रवार दोपहर को यह घटना घटी है। पुलिस अधिकारी ने कहा,’ 17 वर्षीय लड़की बेडरूम में अपने बॉयफ्रेंड के साथ थी। जैसे ही उसे आभास हुआ कि मम्मी घर में पहुंच चुकी है तो उसने अपने प्रेमी को भागने के लिए कहा और खुद खिड़की से छलांग लगा दी। जिसका नतीजा यह हुआ कि उसके बाय पैर की हड्डी टूट गई। बाद में किशोरी ने कबूल किया कि उसका बॉयफ्रेंड सुनील झेंडे उसके साथ था ,इसलिए वह घबरा गई थी। ”

आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया

बी बी नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा ,” लड़की के परिवार से शिकायत मिलने के बाद हमने सुनील झेंडे को भारतीय दंड संहिता एवं बाल यौन शोषण अपराध संरक्षण कानून के तहत आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।”

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version