Site icon www.4Pillar.news

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 4 फीसदी बढ़ेगा DA

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 4 फीसदी बढ़ेगा DA

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों का महंगाई भत्ता 46 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा।बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 1 जुलाई 2024 से मिलेगा। ऐसे में लगभग 48.68 लाख कर्मचारियों और 67.98 लाख पेंशन भोगियों को बढ़े हुए DA का लाभ मिलेगा।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को अगले महीने होली के मौके पर खुशखबरी मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है। केंद्रीय कर्मचारियों को देश में होने वाले लोक सभा और विधान सभा चुनावों के समय में बढ़े हुए महंगाई भत्ते की सौगात मिल सकती है। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो महंगाई भत्ता एक जुलाई 2024 से बढ़ाया जाएगा। इससे पहले एक जुलाई 2023 को महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया था। अब अगर महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो ये बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा।

करोड़ों कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

इस साल चार फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद करीब 48.68 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 67.98 लाख पेंशन भोगियों को इसका फायदा मिलेगा। बता दें, केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता साल में दो बार बढ़ाती है। यह जनवरी और जुलाई महीने में बढ़ाया जाता है। महंगाई भत्ता कर्मचारियों के लाइफ स्टाइल को मैंटेन करने के लिए दिया जाता है।

मूल वेतन से तय होता है DA

महंगाई के हिसाब से महंगाई भत्ते की गणना की जाती है। यह गणना साल में दो बार यानी हर छह महीने में होती है। महंगाई भत्ता कर्मचारियों के मूल वेतन से तय होता है। बेसिक सेलरी में ग्रेड पे जोड़ने के बाद उसमे महंगाई भत्ते की दर का गुणा किया जाता है। मान लो अगर किसी का वेतन 20000 हजार है और ग्रेड पे 2000 हजार है दोनों का जोड़ 22000 होगा। अब इसमें से महंगाई भत्ते को पचास फीसदी रखें तो यह 11000 होगा।

Exit mobile version