4pillar.news

दो साध्वियों से रेप मामले में दोषी जेल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम हो फिर मिली 21 दिनों की पैरोल

नवम्बर 21, 2023 | by pillar

Gurmeet Ram Rahim , who is serving jail sentence in the rape case of two nuns, get parole for 21 days

Gurmeet Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को इस साल दूसरी बार पैरोल मिली है। इससे पहले जनवरी महीने में गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली थी।

Gurmeet Ram Rahim को मिली पैरोल

सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आने वाले हैं। दो साध्वियों से रेप के आरोप में जेल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को इस बार 21 दिनों की पैरोल मिली है। इससे पहले इसी साल उन्हें 40 दिन की पैरोल मिली थी। यह दूसरी बार है जब उन्हें एक ही साल के भीतर पैरोल मिली है। इससे पहले वह साल 2022 में 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आए थे। लेकिन इस बार वह फरलो पर बाहर आ रहे हैं।

गुरमीत राम रहीम को सीबीआई कोर्ट ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या केस में दोषी करार दिया

आपको बता दें , किसी कैदी को उसके अच्छे व्यवहार  को देखते हुए सजा पूरी होने से पहले अस्थाई रिहा किया जाता है। जबकि फरलो में किसी दोषी को अस्थाई तौर पर रिहा किया जाता है। 21 दिन की पैरोल के दौरान गुरमीत राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत के एक आश्रम में रहेंगे।

इसी साल जनवरी महीने में गुरमीत को 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद काफी विवाद हुआ था। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मुद्दे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को घेरा था। इसे लेकर सीएम खट्टर ने कहा था कि क़ानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए पैरोल पाना गुरमीत राम रहीम का हक है।

रेप और हत्या के मामले में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने दी जेड प्लस सुरक्षा

पैरोल पर हंगामा

इसी साल जनवरी महीने में गुरमीत को 40 दिन का पैरोल मिला था। उस दौरान का एक वीडियो बहुत वायरल हुआ था। जिसमें डेरा सच्चा सौदा प्रमुक तलवार से केक काटकर जश्न मनाते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो को देखकर काफी लोगों ने हंगामा किया था।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सीएम खट्टर से कई सवाल किए थे। अपने चालीस दिन की पैरोल के दौरान गुरमीत राम रहीम ने कई ऑनलाइन सत्संग भी किए थे। जिनमें बीजेपी के बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया था। अब माना जा रहा है कि राजस्थान विधान सभा चुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम को पैरोल देना एक राजनीतिक स्टंट है। बता दें, गुरमीत राम रहीम के ज्यादातर अनुयायी हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से हैं।

RELATED POSTS

View all

view all