टीवी की अभिनेत्री हिना खान घूमने की काफी शौक़ीन हैं। उनकी इस हॉबी की गवाही हिना खान की तसवीरें दे रही हैं। इन दिनों हिना खान पेरिस में हॉलीडे एंजॉय कर रही हैं। स्विट्ज़र‌लैंड‌ में अपनी छुट्टियां बिताने के बाद अब हिना खान पेरिस की गलियों में घूम रही हैं।

पेरिस में छुट्टियां मना रही हिना खान की तस्वीरें हुई वायरल

टीवी की अभिनेत्री हिना खान घूमने की काफी शौक़ीन हैं। उनकी इस हॉबी की गवाही हिना खान की तसवीरें दे रही हैं। इन दिनों हिना खान पेरिस में हॉलीडे एंजॉय कर रही हैं। स्विट्ज़र‌लैंड‌ में अपनी छुट्टियां बिताने के बाद अब हिना खान पेरिस की गलियों में घूम रही हैं।

हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ‘हिना खान’ अपनी छुट्टियों की तसवीरें सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रही हैं। हिना खान की पेरिस की फोटो में उनका अलग ही अंदाज नजर आ रहा है। एक फोटो में हिना खान ‘ब्लैक जैगिंग बूट’ के साथ लॉन्ग टॉप और फैदर की जैकेट पहने हुए नजर आ रही हैं। हिना ने इस फोटो में पिले रंग का धूप का चश्मा भी पहना हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on


एक दूसरी फोटो में हिना खान पिले रंग की लॉन्ग ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। हिना ने इस ड्रेस के साथ सफेद जूते पहने हुए हैं। बालों में हिना खान ने दो बन बनाए हुए हैं। अपने इस अंदाज में हिना काफी खूबसूरत लग रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on


हिना खान ने हाल ही में कांन्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया था। हिना खान को कांन्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने पार्टी भी दी थी। जिसका जिक्र हिना ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर किया था। हिना ने इस पार्टी और सहयोग के लिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का सोशल मीडिया के जरिए धन्यवाद भी किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on


हिना खान ने कांन्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान अपनी आने वाली फिल्म ‘लाइन्स’ का पोस्टर भी जारी किया था। इस फिल्म में हिना खान कश्मीर की एक साधारण लड़की का रोल करेंगी।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail
Scroll to Top