पेट की आंतों को साफ करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, सुबह मलत्याग करने में होगी आसानी

स्वस्थ जीवन जीने के लिए पेट का साफ रहना बहुत जरूरी है। पेट की आंतों के साफ नहीं रहने से कई बीमारियां पैदा होती हैं। जिनमें से कब्ज , अपचन , भूख न लगना आदि शामिल हैं। आज हम आपको पेट की आंतों को साफ करने के कुछ घरेलू उपाए बताने जा रहे हैं।

आमतौर पर पेट में गड़बड़ी की शिकायत उन लोगों में पाई जाती है जो नियमित एक्सरसाइज ,योगा जैसे शारीरिक गतिविधियां नहीं करते हैं। स्वस्थ रहने के लिए हर दिन कम से कम 40 मिनट तक वर्कआउट करना चाहिए। इसके अलावा अपने खानपान पर भी ध्यान देना चाहिए। पेट आंतों में गड़बड़ी उन लोगों में पाई जाती है जो ज्यादा तला हुआ खाना , मसालेदार सब्जियां और फ़ास्ट फ़ूड का सेवन करते हैं। इसके अलावा और भी कई कारण होते हैं जिनकी वजह से पेट साफ़ नहीं रहता है। चलिए आज हम आपको पेट की आंतों को साफ रखने के कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।

त्रिफला

त्रिफला का वर्णन आयुर्वेद और चरकसंहिता में भी किया गया है। इसके सेवन करने से पेट संबंधित विकार दूर होते हैं। त्रिफला बाजार में पंसारीकी दुकान पर आसानी से मिल जाता है। आप इसको घर  बना सकते हैं। त्रिफला का चूर्ण बनाने के लिए सामान मात्रा  में बड़ी हरड़ ,बेहड़ और आंवला लें। तीनों को अच्छी तरह से पीस लें। बारीक़ पीसने के बाद इस चूर्ण को छलनी से छान लें। हर रोज सुबह खाली पेट एक चमच चूर्ण को पानी के साथ लें। इसका नियमित सेवन करने से आप का पेट साफ रहेगा और मलत्याग करने में आसानी रहेगी।

पालक

पालक जैसी हरी सब्जियों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। पालक में कई तरह के विटामिन और आयरन की मात्रा होती है। इसके सेवनं करने से पेट की अंतड़ियां साफ रहती हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में बेहद कारगर साबित होता है।

लहसुन

आमतौर पर लहसुन का इस्तेमाल सब्जी का जायका बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि यह पेट को साफ रखने में बहुत कारगर साबित होता है। आप लहसुन का आचार बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। लहसुन को कच्चा भी खाया जा सकता है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8971 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री