भारत में नाक में डाली जाने वाली वैक्सीन को मंजूरी

Nasal Vaccine: COVID 19 के लिए अब टू ड्राप नेजल वैक्सीन को भी अब भारत सरकार ने मंजूरी दे दी है। Covishield और Covaxin ले चुके लोग अब Heterologous Booster के रूप में भी इसे ले सकते हैं।

Nasal Vaccine: भारत में नाक में डाली जाने वाली वैक्सीन को मंजूरी

भारत सरकार के स्वास्थय मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार को पुरे देश के अस्पतालों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। नए साल और क्रिसमस को लेकर मंत्रालय नए दिशा निर्देश तैयार कर रहा है।

केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय ने कहा ,” कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। त्योहारों के सीजन में COVID उपयुक्त व्यवहार के पालन के लिए जागरूकता पैदा करना जरूरी है। ”

नेजल वैक्सीन को भी केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी

कोरोनावायरस के लिए टू-ड्रॉप नेजल वैक्सीन को भी केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। कहा गया कि जिन लोगों ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन ले ली है वे अब टेरोलॉग्स बूस्टर के रूप में भी इसे ले सकते हैं।

इसे आज शुक्रवार से टीकाकरण अभियान में शामिल किया गया। यह CoWIN App पर दिखाई देगी। फ़िलहाल नेजल वैक्सीन प्राइवेट अस्पतालों में उपलब्ध होगी।

कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट

सूत्रों ने कहा कि कोरोना को लेकर जागरूक होने की जरूरत है , डरने की जरूरत नहीं है।  पिछले आठ महीने से कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट देखी गई है। कोरोना पॉजिटिविटी रेट सिर्फ 0.14 फीसदी था। मास्क पहनना अडवाइजरी के तौर ही रहेगा।

शनिवार से सभी हवाई अड्डों पर रैंडम सैंपल लिए जाएंगे। इसके लिए कोई  चार्ज नहीं देना होगा। इसका खर्च केंद्र सरकार खुद उठाएगी।

केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय ने कहा कि यह देखा गया कि कोरोनावायरस पहले चीन , ब्राजील और कोरिया से फैलना शुरू होता है और बाद में फिर दक्षिण एशिया में आता है। यह भारत में 35 दिन में पहुंच गया। हमें सतर्क रहने की जरूरत है।  Published on: Dec 23, 2022 at 12:48

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top