CWG 2022 : मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में रचा इतिहास,49 kg भारवर्ग में 201 किलोग्राम संयुक्त लिफ्ट के साथ जीता गोल्ड मेडल

Common Wealth Games 2022 : मीराबाई चानू ने CWG में इतिहास रचते हुए भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया है। चानू 49 kg भारवर्ग में 201 किलोग्राम संयुक्त लिफ्ट के साथ जीता गोल्ड मेडल जीता है।

बर्मिघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की वेट लिफ्टर मीराबाई चानू ने देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया है। मीराबाई चानू ने क्लीन एंड जर्क वेट लिफ्टिंग में कुल 201 किलोग्राम वजन उठकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले उन्होंने साल 2021 में आयोजित टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीता था।

आपको बता दें, इससे पहले 2000 में कर्णम मलेश्वरी ने सिडनी ओलंपिक में वेट लिफ्टिंग में भारत के लिए पहला पदक जीता था। उन्होंने देश के लिए ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था। उनके साथ कुंजारानी देवी ने भी भारत की तरफ से वेट लिफ्टिंग स्पर्धा में हिस्सा लिया था। इन्ही दो महिला खिलाडियों से प्रभावित होकर मीरा बाई चानू ने वेट लिफ्टिंग में किस्मत आजमाने का फैसला लिया था।

ये भी पढ़ें , Tokyo Olympic 2020 : मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलिंपिक में दिलाया भारत को पहला पदक, वेटलिफ्टिंग में सिल्वर पदक जीत रचा इतिहास 

मीराबाई चानू के नाम न सिर्फ ओलंपिक मेडल है बल्कि 49 किलोग्राम भारवर्ग में क्लीन एंड जर्क ओलंपिक और विश्व रिकॉर्ड भी है। चानू न साल 2014 में राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी पहचान बनाई थी। जिसके बाद उन्हें साल 2016 रियो ओलंपिक में जगह मिली थी। हालांकि, रियो ओलंपिक में वह कोई पदक नही जीत पाई थी।

गोल्डन गर्ल मीराबाई चानू ने 2017 में विश्व चैपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। उसके बाद उन्होंने वर्ष 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली मीराबाई चानू को पूरा देश बधाइयां दे रहा है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8948 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “CWG 2022 : मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में रचा इतिहास,49 kg भारवर्ग में 201 किलोग्राम संयुक्त लिफ्ट के साथ जीता गोल्ड मेडल

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री