Lover:यूपी के कनौज से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां ससुराल वालों ने बहु को प्रेमी के हाथों सौंप दिया। इससे पहले महिला ने प्रेमी के लिए अपनी जान देने की कोशिश की थी।
Lover: ससुराल वालों ने प्रेमी को सौंपी बहु
प्रेमी के साथ प्रेमिका का घर छोड़कर भाग जाने के कई मामले सामने आते रहते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के कनौज से जो मामला सामने आया है वह अलग ही है। एक महिला का पति नशेड़ी और जुआरी था। इसी दौरान महिला का दिल किसी दूसरे युवक पर आ गया। प्रेमी प्रेमिका घर से भाग गए।
ससुराल वालों ने महिला को बहुत समझाया
उत्तर प्रदेश पुलिस ने दोनों को आगरा से गिरफ्तार किया। ससुराल वालों ने महिला को बहुत समझाया लेकिन वह नहीं मानी। गांव की पंचायत में भी महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अडी रही। उसकी जिद्द के आगे किसी की नहीं चली। जिसके बाद ससुराल वालों ने खुद बहु को प्रेमी के हाथों सौंप दिया।
आगरा का है मामला
यह मामला यूपी के सकरावा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले एक गांव का है। यहां की रहने वाली एक महिला पिछले दिनों पाने प्रेमी के साथ भाग गई थी। जिसको यूपी पुलिस ने आगरा के पास से बरामद किया। गांव पहुंचने पर महिला अपने प्रेमी से साथ रहने की जिद पर अडी रही। बहुत समझाने के बाद भी महिला अपने पति के साथ रहने के लिए तैयार नहीं हुई।
प्रेमी के हाथों सौंपा
रविवार के दिन ससुराल वालों ने महिला को उसके प्रेमी के हाथों सौंप दिया। महिला का आरोप है कि उसका पति नशेड़ी है और जुआ खेलता है। विरोध करने पर उसे प्रताड़ित करता है।
पारिवारिक कलह के चलते महिला ने एक्सप्रेस वे पर जाकर आत्महत्या भी करने की कोशिश की थी। उस समय मौके पर पहुंचकर प्रेमी ने उसे साथ रखने का आश्वासन देकर बचा लिया था। इसके बाद महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने लगी थी। अब दोनों एक साथ रह रहे हैं। Published on: Jan 16, 2023 at 19:16
Leave a Reply