पंजाब : मानसा में मां ने प्रेमी संग मिलकर की बेटी के बॉयफ्रेंड की हत्या,ऐसे खुला राज

पंजाब के मानसा में एक मां ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी है। हालांकि, आरोपियों ने इस मर्डर का इल्जाम लड़की के पिता पर लगाने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस की पूछताछ में कुछ अलग ही किस्सा निकला।

पंजाब के मानसा में एक मां ने अपने बॉयफ्रेंड संग मिलकर बेटी की हत्या कर दी है। जिसका आरोप महिला ने अपने पति पर लगा दिया। बेटी की हत्या को अंजाम देने के लिए महिला ने अपने बॉयफ्रेंड और एक अन्य का साथ लिया और आरोप अपने पति पर लगा दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और असली कातिलों का पता लगा लिया।

पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना मानसा के बोड़वाल गांव की है। जहां एक युवक का उसी गांव की लड़की के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। जब इस बारे में लड़की की मां को पता चला तो उसने नाराजगी जताते हुए अपनी बेटी का मर्डर करने की योजना बनाई। हत्या के इस प्लान में उसने अपने प्रेमी और एक अन्य को शामिल किया।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

लड़की की मां ने अपने पति के फोन से लड़के को बुलाया और उसकी चाक़ू से हत्या कर दी। बुढलाडा सदर पुलिस ने हत्या के लिए इस्तेमाल किया चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की मां ने दर्ज कराई शिकायत

इस हत्या की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने कहा कि 21 सितंबर 2022 को  गुरने कलां गांव में एक युवक की लाश मिली थी। मृतक की मां ने पुलिस शिकायत  में तीन आरोपियों का नाम दर्ज कराया था। जांच के बाद पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि आरोपी महिला के बेटी और मृतक का अफेयर था। आरोपी महिला के प्रेमी ने उसके पति के मोबाइल फोन से कॉल कर युवक को बुलाया था। इसके बाद चाकू से उसकी हत्या कर दी। जिसका जिम्मेदार महिला के पति को ठहराया था।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8986 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री