4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Tech

Mission Gaganyaan: ISRO ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, सफलतापूर्वक लॉन्च की गगणयान की पहली टेस्ट फ्लाइट TV-D1

Mission Gaganyaan,TV-D1 Test Flight Successfully Launched: अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आज एक और उपलब्धि हासिल की है। इसरो ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से गगणयान मिशन के लिए TV-D1 Test Flight लॉन्च किया।

इसरो ने मिशन गगणयान के क्रू मॉड्यूल को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। इसे Test Vehicle Abort Mission और TV D-1 Test Flight के नाम से भी जाना जाता है। लॉन्चिंग के बाद इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने कहा ,” मुझे यह बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि टीवी डी 1 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया है। सभी को बधाई। ”

टेस्ट व्हीकल अंतरिक्ष यात्री के लिए बनाए गए क्रू मॉड्यूल को भी अपने साथ लेकर गया। यह रॉकेट क्रू मॉड्यूल को लेकर साढ़े 16 किलोमटर ऊपर गया। फिर बंगाल की खाड़ी में लैंड कर गया। जिसे भारतीय नौसेना ने समुद्र से रिकवर कर लिया है। इससे पहले टेस्ट मिशन को सुबह आठ बजे लॉन्च करना था। लेकिन तकनीकी खराबी के कारण इसे 45 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। लॉन्च से पहले इंजन ठीक से काम नहीं कर पा रहा था। जिसकी वजह से मिशन को कुछ मिनट के लिए स्थगित किया गया।

इसरो प्रमुख ने लॉन्चिंग टलने पर कहा कि हम पता लगा रहे हैं कि क्या गड़बड़ी हुई है। खामियों का विश्लेषण किया जा रहा है और इसे जल्द ही दूर कर दिया जाएगा। किसी वजह से आटोमेटिक लॉन्चिंग बाधित हो गई है। कंप्यूटर ने लॉन्चिंग रोक दी है। हम मैन्युअल रूप से खामियों को ढूंढेंगे।

Mission Gaganyaan: अगले साल की तैयारी

इस मिशन गगणयान की सफलता अगले साल की योजना की सारी रुपरेखा तय करेगी। अगले साल एक और टेस्ट फ्लाइट लॉन्च की जाएगी। जिसमें ह्यूमेनॉयड रोबोट व्योममित्र को भेजा जाएगा। अबॉर्ट टेस्ट का मतलब होता है कि अगर कोई दिक्क्त आ जाती है तो मॉड्यूल अंतरिक्ष यात्री को अपने साथ सुरक्षित नीचे ला सकता है। मिशन गगणयान का परीक्षण अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में ले जाने और पृथ्वी पर वापस लाने के लिए किया गया है।

क्या है इस मिशन का लक्ष्य ?

मिशन गगणयान का लक्ष्य साल 2025 में तीन दिन के मिशन के तहत मानव को 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजा और उन्हें सुरक्षित वापस लाना है। क्रू मॉड्यूल में बैठकर भारतीय अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी के चारों तरफ 400 किलोमीटर की ऊंचाई वाली कक्षा में चक्कर लगाएंगे।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *