Site icon www.4Pillar.news

जान्हवी कपूर ने उमराव जान फिल्म के गाने पर किया कलासिकल डांस: वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम वीडियो में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म उमराव जान के गाने पर डांस करती नजर आ रही है।

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण फिल्म इंडस्ट्री के सभी कलाकार घर पर रहकर ही अपने फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। ऐसे में ,हाल ही बॉलीवुड की युवा अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिसमें एक्ट्रेस शास्त्रीय नृत्य करती हुई दिखाई दे रही हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में जान्हवी कपूर उमराव जान फिल्म के सुपरहिट सॉन्ग ‘सलाम’ पर डांस करती हुई नजर आ रही है। उनका यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। फैंस इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

जान्हवी कपूर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ,” मैं अपने क्लासरूम को बहुत याद कर रही हूं। लेकिन क्लासरूम तो कहीं भी बनाया जा सकता है। है ना ?” ये भी पढ़ें : स्टाइलिश अंदाज में नजर आई शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान,देखें खूबसूरत फोटोज

वहीँ काम के मोर्चे की बात करें तो जान्हवी कपूर तख़्त फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर सिंह ,अनिल कपूर ,करीना कपूर ,आलिया भट्ट और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा उनका दूसरा प्रोजेक्ट गुंजन सक्सेना बायोपिक है। जिसमें अभिनेत्री जान्हवी कपूर फाइटर पायलट की भूमिका निभाती हुई नजर आएँगी आएंगी।

Exit mobile version