Site icon 4PILLAR.NEWS

25वें जन्मदिन पर तिरुपति बालाजी पहुंची जान्हवी कपूर

Janhvi Kapoor 25: जन्मदिन पर तिरुपति बालाजी पहुंची जान्हवी कपूर

Janhvi Kapoor 25: जान्हवी कपूर ने अपना 25वां जन्मदिन अपनी गर्ल गैंग के साथ बड़ी सादगी से सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की है जिनमें वे लेमन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।

Janhvi Kapoor 25: जन्मदिन पर तिरुपति बालाजी पहुंची जान्हवी कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आज अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। एक्ट्रेस के खास दिन पर उन्हें उनके फ्रैंड्स,फैमिली और उनके फैंस की तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएँ मिल रही है। बीते दिन एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। एयरपोर्ट पर अभिनेत्री ने पैपराजी के साथ केक भी कट किया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया।

तिरुपति का आशीर्वाद लेने पहुंची एक्ट्रेस

जान्हवी अपने 25वें जन्मदिन पर तिरुपति बालाजी का आशीर्वाद लेने पहुंची। उन्होंने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की है जिससे पता चलता है कि वे दक्षिण भारत में मौजूद है। तस्वीरों में अभिनेत्री तमिलियन लुक में नजर आ रही है। जान्हवी ने लेमन कलर की साड़ी पहने नजर आ रही है। इसी के साथ उन्होंने बालों की चोटी बनाई हुई है और गले में एक प्यारा सा नेकलेस पहने नजर आ रही है। तस्वीरों में अभिनेत्री को अपनी गर्ल गैंग के साथ पोज देते देखा जा सकता है।

फैमिली और फ्रेंड्स ने ऐसे दी एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई

अर्जुन कपूर ने अपनी बहन जान्हवी कपूर को बर्थडे विश करते हुए एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।

 

सोनम कपूर

बोनी कपूर

सारा अली खान

जान्हवी कपूर के ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। अभिनेत्री के फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे है।

Exit mobile version