Jawan Box Office Collection: घटती कमाई के बीच बरकरार है जवान का जलवा, 6 दिन में पार किए 600 करोड़
सितम्बर 13, 2023 | by
![Jawan Box Office Collection, Jawan continues to shine amid declining earnings, crosses Rs 600 crore in 6 days](https://4pillar.news/wp-content/uploads/2023/09/Jawan-Box-Office-Collection-Jawan-continues-to-shine-amid-declining-earnings-crosses-Rs-600-crore-in-6-days.jpg)
फिल्म निर्देशक एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान , विजय सेतुपति और नयनतारा की जवान फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की जवान फिल्म के रिलीज को एक हफ्ता होने वाला है। रिलीज के बाद फिल्म हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के पहले दिन जवान फिल्म ने सबसे बड़ी ओपनर होने का रिकॉर्ड बनाया है। इसके बाद फिल्म ने दो दिन में 200 करोड़ की कमाई कर रिकॉर्ड बनाया। इतना ही नहीं फिल्म ने चार दिन में 500 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड बनाया है।
शाहरुख खान की जवान फिल्म ने रिलीज के दो दिनों में इसी साल जनवरी महीने में रिलीज हुई पठान फिल्म और सनी देओल की गदर 2 फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब फिल्म ने 6 दिन में 600 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर नया रिकॉर्ड बना दिया है।
शाहरुख खान की जवान फिल्म ने रिलीज के 4 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 520 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म का जलवा बरकरार है, जवान फिल्म ने 6 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 345.58 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 600 करोड़ रहा।
टोटल कलेक्शन
7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान, विजय सेतुपति और नयनतारा की जवान फिल्म ने पहले दिन 75 करोड़ की कमाई कर नया कीर्तिमान बनाया। दूसरे दिन जवान ने 53.23 करोड़ की कमाई की। तीसरे दिन 77.83 करोड़, चौथे दिन 80.1 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। पांचवें और छठे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। जवान फिल्म ने पांचवें दिन 32.92 करोड़ और छठे दिन 26.50 करोड़ की कमाई की।
बता दें, शाहरुख खान की जवान पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले शाहरुख खान की ही पठान फिल्म ने रिलीज डे पर कमाई का ये रिकॉर्ड बनाया था।
RELATED POSTS
View all